खेल

ICC Awards: SKY बने T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, सूर्यकुमार ने 2022 में लगाया था रनों का अंबार

ICC Men’s T20I Cricketer of the Year: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को वर्ष 2022 का पुरुष T20I क्रिकेटर नामित किया. भारतीय बल्लेबाज ने सिकंदर रजा, सैम करन और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए, इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए. अंतराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने के ठीक एक साल बाद, सूर्यकुमार ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपनी छाप छोड़ते हुए टी-20 फॉर्मेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए.

सूर्या बने T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपने अलग अंदाज की बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. इस बीच इस खतरनाक बल्लेबाज ने अपने नाम एक बड़ा तगमा किया है. बता दें टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज को साल 2022 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 बल्लेबाज चुना गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार 25 जनवरी को अपने सालाना अवॉर्ड में सूर्या को मिले इस खास सम्मान का ऐलान किया.

ये भी पढ़ें: WIPL 2023: 4670 करोड़ रुपए में बिकी 5 टीमें, महिला आईपीएल के लिए लगी बोली ने तोड़ा पुरुष IPL का 15 साल पुराना रिकॉर्ड

साल-2022 में T20 इंटरनेशनल के टॉप स्कोरर

सूर्या साल 2022 में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने 31 मैचों में 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए. इनमें दो सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी भी शामिल है. वे किसी एक साल में इस फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने. उनसे पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान ने 2021 में 26 पारियों में 1326 रन बनाए थे. वहीं, सूर्या ने 2022 में 68 टी-20 छक्के भी जड़े. जो एक साल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा है. यह भारतीय पूरे साल अपनी टीम के लिए प्रमुख बल्लेबाज रहे.

आईसीसी ने अपनी आधिकारिक विज्ञप्ति में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार के पहले टी20 शतक को वर्ष के यादगार प्रदर्शन के रूप में चुना है. उन्होंने अपने आक्रामक स्ट्रोक-मेकिंग के साथ 216 के रन चेज़ में भारत को 31-3 से आगे बढ़ाते हुए बड़े टोटल तक पहुंचाया. हालांकि वो इस पारी को जीत में तब्दील नहीं कर पाई. मगर वो हमेशा फैंस को याद रहेगी. अपने करियर के पहले ही वर्ष में इस बल्लेबाज ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दशहरा स्पेशल पंचांग: भूलकर भी इस समय न करें रावण दहन! नोट कर लें आज का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…

36 minutes ago

विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग का दुर्लभ संयोग! धनु और मकर राशि को बड़ा लाभ, तुला वाले सावधान

20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…

47 minutes ago

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

1 hour ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

2 hours ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

7 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

8 hours ago