Bharat Express DD Free Dish

IND Vs ENG T20 World Cup 2026: इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 8 मार्च को न्यूजीलैंड से खिताब के लिए मुकाबला

IND Vs ENG match result: आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया. इंग्लैंड रोमांचक मुकाबले में हार गया. अब फाइनल हम ही खेलेंगे..

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

T20 World Cup 2026 IND Vs ENG: टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज रोमांचक मोड़ पर था. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को 254 रनों का टारगेट दिया था, हालांकि इंग्लैंड की टीम इतने रन नहीं बना पाई. इंग्लैंड की टीम 7 रन से मुकाबला हार गई. इसी हार के साथ इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है.

अब टीम इंडिया रविवार, 8 मार्च को खिताब के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. भारत बनाम इंग्लैंड के मैच से जुड़ी डिटेल के लिए ये खबर भी पढ़िए.

IND vs England

IND vs ENG LIVE Scorecard: T20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में भारत की इंग्लैंड से टक्कर, जानें कितने रन बना चुके हैं अंग्रेज

ये थी दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद.

टीम इंडिया का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

टीम इंडिया ने आज टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना लिया. टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर रिकॉर्ड 256 रन है. जोकि टीम ने इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में बनाया था.

ऐसे दी इंग्लैंड को पटखनी

इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 224 रन बनाए थे. 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने सैम करन (18 रन) को तिलक वर्मा के हाथों बाउंड्री पर कैच कराया. वहीं, अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स (35 रन) को कैच आउट कराया. जबकि अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन (17 रन) को बोल्ड कर दिया.

इसी तरह पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर (25 रन) को बोल्ड किया. वरुण ने बटलर को टी-20 में छठी बार आउट किया. बुमराह ने हैरी ब्रूक (7 रन) को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया था.

254 रन का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read