Bharat Express DD Free Dish

IND vs ENG Scorecard: T20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दी मात, रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हारे अंग्रेज

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. यह पूरी तरीके से नॉकआउट मैच रहेगा जिसमें जीतने वाली टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से फाइनल खेलेगी. देखें मैच लाइव…

IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Toss
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज शाम वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. इससे पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को रौंदकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. आज की विजेता टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में खेलेगी. दिलचस्प यह है कि इन दोनों टीमों के बीच पिछले दो सेमीफाइनल मैचों में जिस टीम ने बाजी मारी है, उसी ने ट्रॉफी उठाई.

इस प्लेइंग-11 के साथ उतरा भारत

सूर्यकुमार यादव (कप्तान),अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

कप्‍तान हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी. उसके बाद टीम इंडिया की बैटिंग शुरू हुई. BharatExpress.com पर यहां आप मैच से जुड़े अपडेट्स हमारे लाइव ब्‍लॉग में देख सकते हैं…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read