Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच इकाना स्टेडियम में महा मुकाबला आज, बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमी, CM योगी भी देखेंगे मैच

इंटरनेशनल मैच को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इकाना स्टेडियम के सभी गेट पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.

IND vs NZ

स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमी

Edited by Nitish Pandey

IND vs NZ: यूपी की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडिम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 का महा मुकाबला होने जा रहा है. बड़ी संख्या में खेल प्रेमी स्टेडियम पहुंच रहे हैं ताकि समय रहते ही अपनी जगह सुरक्षित कर सकें. इकाना के बाहर क्रिकेट सम्बंधी सामानों का बाजार भी सज चुका है. लोग इंडियन टीम को प्रोत्साहित करने के लिए उनके जैसी ही टीशर्ट खरीद कर पहन रहे हैं. तो वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ भी मैच देखने पहुंचेंगे. इंटरनेशनल मैच को देखते हुए इकाना सहित पूरे लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से क्रिकेट प्रेमी इकाना स्टेडियम पहुंच रहे हैं. कोई कैप तो कोई इंडियन क्रिकेट टीम की तरह तैयार की गई टी-शर्ट खरीद रहा है. क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारत ही जीतेगा. भारतीय टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करेगी. गेट नंबर दो के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग लाइन में खड़े होकर टिकट खरीद रहे हैं.

परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

इंटरनेशनल मैच को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इकाना स्टेडियम के सभी गेट पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 1300 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए लगाया गया है. इसके साथ ही कई इलाकों में ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है, ताकि जाम की स्थिति न पैदा हो सके.

ये भी पढ़ें: Lucknow: इकाना में इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T-20 मैच आज, जानें किन इलाकों में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी किया जरूरी दिशा निर्देश

-केवल टिकट धारक को ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा.
-सभी दर्शकों का स्टेडियम में प्रवेश शाम को 4 बजे से दिया जाएगा. दर्शकों से अपील की गई है कि समय से स्थान ग्रहण करें.
-वाहन पास धारकों को ही वाहन का प्रवेश स्टेडियम में दिया जाएगा.
-स्टेडियम के रैम्प पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है.
-दर्शकों से किसी भी तरह का ज्वलनशील पदार्थ के साथ ही माचिस, पान-गुटका, पानी की बोतल, बैग आदि न ले आने की अपील की गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital