Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

डॉन ब्रैडमैन के वो रिकार्ड्स जो सचिन, गावस्कर और लारा जैसे महान बल्लेबाज भी नहीं तोड़ सके

क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन के कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जो महान सचिन तेंदुलकर, लीजेंड सुनील गावस्कर और दिग्गज ब्रायन लारा में से कोई नहीं तोड़ पाया.

डॉन ब्रैडमैन

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

क्रिकेट में एक कहावत बहुत मशहूर है कि रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही बनते है लेकिन इस खेल के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन के कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जो महान सचिन तेंदुलकर, लीजेंड सुनील गावस्कर और दिग्गज ब्रायन लारा में से कोई नहीं तोड़ पाया.

ब्रैडमैन का टेस्ट क्रिकेट में 99.94 का टेस्ट बल्लेबाजी औसत ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए संभव नहीं है. सचिन इस मामले में 53.78 के औसत के साथ 24वें, लारा 52.88 के औसत के साथ 26वें और गावस्कर 51.12 के औसत के साथ 36वें स्थान पर हैं.

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

डॉन ब्रैडमैन के नाम टेस्ट क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ यह करिश्मा किया. ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ 5028 टेस्ट रन बनाए, जिसमें 334 रन के बेस्ट स्कोर के साथ 19 शतक ठोके. इंग्लैंड के खिलाफ 89.79 की औसत से बैटिंग करते हुए उन्होंने यह रन बनाए. उनके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के आस-पास फिलहाल कोई भी क्रिकेटर नहीं है.

ब्रैडमैन के इंग्लैंड के खिलाफ 19 शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी पूरे करियर में नहीं तोड़ पाए. सचिन तेंदुलकर के किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतकों की संख्या 11 है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए. ब्रैडमैन के बाद किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक ठोकने के मामले में दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं. गावस्कर ने 13 शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए थे.

एक टेस्ट श्रंख्ला में सबसे ज्यादा रन

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का कप्तान के रूप में 1936-37 में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में 810 रन बनाने का रिकॉर्ड आज तक बरकरार है. गावस्कर इस मामले में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1978-79 में 732 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं. लारा 1998-99 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 546 रन बनाकर 32वें स्थान पर हैं. सचिन अपने टेस्ट करियर में एक बार भी एक सीरीज में 500 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए.

सबसे तेज 6000 टेस्ट रन

सबसे तेज 6000 टेस्ट रन बनाने में कोई भी ब्रैडमैन के आसपास नहीं है. उन्होंने 68 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. गावस्कर 117 पारियों के साथ आठवें, सचिन 120 पारियों के साथ 10वें और लारा 126 पारियों के साथ 16वें स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें- दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए आईबीसीए विश्व जूनियर और महिला शतरंज चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला पहला एशियाई देश बना भारत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital