देश

“श्री राम ही भारत की पहचान हैं, वे हमारे आराध्य हैं..प्राण हैं…”, कांग्रेस नेतृत्व द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराने पर गरजे शिवराज

Ayodhya News: पूरा देश अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह की बाट जोह रहा है. देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें अयोध्या स्थित राम मंदिर पर जमी हुई हैं. हालांकि, इसके साथ-साथ सियासत के गलियारों में तकरार मची हुई है. कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने मंदिर ट्रस्ट की ओर से भेजे गए निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है. जिस पर सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेता कांग्रेसी नेताओं को खरी-खोटी सुना रहे हैं.

अभी भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान आया है. शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर नाराजगी जताई. शिवराज ने कहा, “भगवान श्री राम हमारे आराध्य हैं, वे हमारे प्राण हैं…और वही भारत की पहचान हैं…राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करना भारत की पहचान को अस्वीकार करना है, भारतीय संस्कृति को अस्वीकार करना है और इसीलिए तो कांग्रेस कहीं की नहीं रही.”

‘कांग्रेसी पहले कहते थे कि हमें निमंत्रण मिलेगा तो जाएंगे’

शिवराज सिंह चौहान के अलावा भाजपा के नेता सी.टी. रवि ने भी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. कर्नाटक के बेंगलुरु में सी.टी. रवि ने कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कहा, “ये कांग्रेसी पहले कहते थे कि हमें निमंत्रण मिलेगा तो जाएंगे. लेकिन निमंत्रण पत्र मिलने के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है.” सी.टी. रवि बोले कि इनके लिए मुस्लिम लीग के साथ समझौता कर राजनीति करना धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ नहीं है, लेकिन राम मंदिर के उद्घाटन में जाना धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है. कांग्रेस इसीलिए भारतीय जनमानस के मन से जा चुकी है.”

यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस पार्टी का राम-विरोधी चेहरा देश के सामने आ चुका’, सोनिया गांधी, खरगे और अधीर रंजन चौधरी के अयोध्या निमंत्रण को ठुकराने पर बोलीं स्मृति ईरानी

‘वे आएंगे तो लोग पूछेंगे कि आप किसको देखने गए थे’

कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, “जिस प्रभु के कार्यक्रम में आना है, उनको उन्होंने (कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित अन्य दलों ने) पहले नकारा है कि वहां भगवान का कोई अस्तित्व नहीं है और अगर ऐसी स्थिति में वे आएंगे तो लोग पूछेंगे कि जिसका अस्तित्व नहीं है तो आप किसको देखने गए थे? इसीलिए उनको और शर्मिंदा होना पड़ेगा… शर्मिंदा ना होना पड़े इसीलिए आरोप लगा दिया कि राजनीति के कारण, सत्ता के लिए यह अनुष्ठान कर रहे हैं.”

यह भी पढ़िए: राममय हुआ देश..500 वर्षों बाद अब वो समय आया है जब पूरे भारत में उत्साह है, उमंग है..इस साल 3 बार मनेगी दिवाली: मंत्री अनुराग ठाकुर

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

9 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

27 minutes ago

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, फ्लाइट हाईजैक की कोशिश के बीच दिखाई बहादुरी

Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…

34 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

41 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

42 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

60 minutes ago