BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहे विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को इस बार जगह नहीं मिली.
कोहली को लेकर सवाल
विराट कोहली की फिटनेस को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं. BCCI ने साफ किया है कि उनका खेलना पूरी तरह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. आईपीएल 2026 के फाइनल में उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी, जिसकी वजह से वे अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहे थे.
हार्दिक पांडया बाहर, हर्षित राणा को मौका
हार्दिक पांडया इस टीम में भी शामिल नहीं हैं. वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेले हैं. वहीं हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह मिली है. अफगानिस्तान सीरीज में वे टीम से जुड़े थे लेकिन प्लेइंग इलेवन में नहीं उतरे थे.
गुरनूर बराड़ ने बनाई जगह
अफगानिस्तान सीरीज में सात विकेट लेने वाले गुरनूर बराड़ ने अपनी जगह बरकरार रखी है. वहीं स्पिनर हर्ष दुबे को बाहर कर दिया गया है. अक्षर पटेल की भी वनडे टीम में वापसी हुई है. रवींद्र जडेजा को लेकर अब साफ हो रहा है कि वे 2027 वर्ल्ड कप योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वाशिंगटन सुंदर बतौर स्पिन ऑलराउंडर लगातार टीम में खेलते दिख रहे हैं.
ये भी पढ़ें-क्रिकेट का शूरवीर वैभव सूर्यवंशी: 11 गेंद में जड़ा 50, एक झटके में तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड
घोषित टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




