Bharat Express DD Free Dish

वैभव सूर्यवंशी को ऐसे मिलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह, जानिए किस खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में एंट्री सबसे बड़ा चर्चा का विषय बनी हुई है. जानिए टीम इंडिया उन्हें किस नंबर पर उतार सकती है और किस खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है.

Vaibhav Sooryavanshi , Team India, Cricket

Vaibhav Sooryavanshi in Playing XI: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद भारतीय बल्लेबाजी पर सवाल उठे हैं. खासकर टॉप ऑर्डर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया. ऐसे में क्रिकेट फैंस और कई पूर्व खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच सवाल उठ रहा है कि अगर वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में मौका मिलेगा तो वह किस खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं.

हालांकि भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रायन टेन डेस्काथे ने साफ कर दिया है कि टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को लगातार मौके देने में विश्वास रखता है. उनका कहना है कि हर नए खिलाड़ी को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. इसके बावजूद वैभव को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

नंबर-3 पर मिल सकता है मौका

अगर टीम मैनेजमेंट ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं करना चाहता तो वैभव सूर्यवंशी को तीसरे नंबर पर उतारना सबसे आसान विकल्प हो सकता है. इस स्थिति में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे जबकि वैभव नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं.

इसके बाद ईशान किशन चौथे, श्रेयस अय्यर पांचवें, तिलक वर्मा छठे, शिवम दुबे सातवें और अक्षर पटेल आठवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. अगर यह संयोजन अपनाया जाता है तो सूर्यांश शेड्गे को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है.

बदलना होगा समीकरण

अगर टीम मैनेजमेंट सूर्यांश शेड्गे को भी अंतिम एकादश में रखना चाहता है तो फिर किसी बल्लेबाज को बाहर करना होगा. ऐसे में एक विकल्प तिलक वर्मा को आराम देकर वैभव को तीसरे नंबर पर खिलाने का हो सकता है. हालांकि तिलक का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है, इसलिए इसकी संभावना कम नजर आती है.

संजू सैमसन को बाहर बैठाने का विकल्प भी मौजूद है लेकिन यह फैसला भी आसान नहीं होगा. अनुभव और बड़े टूर्नामेंटों में उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ऐसा जोखिम शायद ही उठाए.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का शानदार रिकॉर्ड, फिर भी डेब्यू का इंतजार; क्या गौतम गंभीर की ‘सुपरस्टार कल्चर’ से नफरत ‘टीम पर पड़ रही भारी?

क्यों बढ़ रही है वैभव को मौका देने की मांग?

वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार प्रभावित कर रहे हैं. दूसरी ओर आयरलैंड के खिलाफ संजू सैमसन, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे. यही वजह है कि कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ युवा बल्लेबाज को मौका देकर भारतीय बल्लेबाजी में नई ऊर्जा लाई जा सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read