खेल

ICC Awards: विराट कोहली का ODI में दबदबा… रिकॉर्ड चौथी बार जीता आईसीसी का ये अवॉर्ड, पैट कमिंस को मिला सबसे बड़ा सम्मान

ICC Awards: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2023 के लिए अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आईसीसी मेन्स ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है. विराट कोहली ने मोहम्मद शमी और शुभमन गिल के साथ न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया है. उधर, ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस को मेन्स आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 चुना गया है.

ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने विराट कोहली

चौथी बार विराट कोहली वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने हैं. इससे पहले वह साल 2012, 2017 और 2018 में भी यह अवॉर्ड जीता था. विराट सबसे ज्यादा बार यह खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में वह साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 3 बार ये खिताब अपने नाम किया था.

वनडे में 2023 में विराट कोहली का प्रदर्शन

साल 2023 में विराट कोहली ने कुल 27 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 59.86 की एवरेज से 1377 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से 6 शतक और 8 अर्धशतक भी निकले हैं.

आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने पैट कमिंस

वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस को आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और हमवतन ट्रेविस हेड को पछाड़कर ये अवॉर्ड अपने नाम किया. बता दें कि पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में दो आईसीसी खिताब अपने नाम किया था. सबसे पहले जून में कंगारू टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैपिंयशिप का खिलाफ जीता था. उसके बाद नवंबर में रिकॉर्ड छठी बार वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था. कमिंस ने साल 2023 में कुल 24 मैच में 422 रन बनाए थे और 59 विकेट भी चटकाए थे.

उस्मान ख्वाजा मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के उस्मान ख्वाजा को साल 2023 के लिए मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है. ख्वाजा ने इस पुरस्कार की रेस में टीम इंडिया के रविचंद्रन अश्विन, इंग्लिश क्रिकेट जो रूट और हमवतन ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ दिया. आईसीसी मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने वाले उस्मान ख्वाजा छोठे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं. उनसे पहले पैट कमिंस (2019), स्टीव स्मिथ (2015), मिचेल जॉनसन (2014), माइकल क्लार्क (2013), रिकी पोटिंग (2006) भी ये पुरस्कार जीत चुके हैं.

13 कैटेगरी में दिए गए हैं अवॉर्ड

आईसीसी अवॉर्ड कुल 13 कैटेगरी में दिए गए हैं. आईसीसी अवॉर्ड 2023 के विजेताओं का निर्धारण वैश्विक मीडिया प्रतिनिधियों, आईसीसी वोटिंग अकादी और वैश्विक क्रिकेट प्रशंसकों के द्वारा किया गया है. क्रिकेट फैंस भी आईसीसी के वेबसाइट के जरिए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए वोट किया. क्रिकेटर ऑफ द ईयर सम्मान आईसीसी का सबसे बड़ा सम्मान है.

ये भी पढ़ें-

Ind vs Eng 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड 246 पर ऑलआउट, भारत ने रोहित का विकेट खोकर बनाए 119 रन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago