देश

बिहार में खेला हो गया…? लालू की पार्टी राजद से जदयू के गठबंधन में तल्खी, शाह की दिल्ली में भाजपा नेताओं संग मीटिंग

Bihar Political news: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने के आसार हैं. राजनीति में परिवारवाद पर नीतीश कुमार के बयान के बाद से लालू की पार्टी राजद और नीतीश की अगुवाई वाली जदयू के गठबंधन में तल्खी आ गई है. अभी सीएम हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी आवास पर लालू और तेजस्वी अपने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. इसके अलावा सीएम हाउस की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

दूसरी ओर, भारत की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी भाजपा के सिपहसालार अमित शाह राजधानी दिल्‍ली में एक बैठक कर रहे हैं. भाजपा नेताओं की इस बैठक को बिहार के सियासी घटनाक्रम से जोडकर देखा जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा के बिहार प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम रेणू देवी के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं. खबर है कि बिहार से आने वाले सभी केंद्रीय मंत्रियों को भी दिल्ली बुलाया गया है.

‘नीतीश कुमार टाइट हो गए… 6-5 का खेल चल रहा’

भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के वंशवादी राजनीति के बयान और रोहिणी आचार्य के ट्विटर हैंडल पर की गई पोस्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी है. गिरिराज सिंह ने कहा कि “यहां (बिहार) 6-5 का खेल चल रहा है, दोनों हार्ड बार्गेनर हैं…” भाजपा नेता बोले कि जैसे ही नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर का नाम लेकर वंशवाद की राजनीति पर तंज कसा, रोहिणी आचार्य ने इस संबंध में पोस्ट किया. और, जल्द ही पोस्ट को डिलीट कर दिया गया, क्योंकि नीतीश कुमार टाइट हो गए…”

यह भी पढिए- Lok Sabha Election 2024: चुनाव में इस गठबंधन के जरिए भाजपा को टक्कर देगी सपा, पिछड़े-दलित और अल्पसंख्यकों के वोटों पर नजर

त्यागी ने किया महागठबंधन में दरार की अफवाहों का खंडन

इस बीच जदयू नेता केसी त्यागी का बयान आया है. केसी त्यागी ने शाम को कहा कि बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन में “सब कुछ ठीक है.” बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार के वंशवाद की राजनीति पर दिए गए बयान और रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर त्यागी ने कहा, “बच्चों के कमेंट पर हम कमेंट नहीं करते. नीतीश कुमार की टिप्पणी न तो लालू यादव पर थी और न ही सोनिया गांधी पर, वह कर्पूरी ठाकुर की सराहना कर रहे थे.”

बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी दिल्ली पहुंचीं

बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी भी दिल्ली पहुंची हैं और संभवत: भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा में शामिल हो सकती हैं. इसके अलावा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी दिल्‍ली पहुंचे हैं. वो शाह से मिल सकते हैं.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

35 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

56 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago