खेल

IPL 2023: कोहली के बल्ले से निकल नहीं रहे रन, कहीं WTC Final से पहले बढ़ न जाए टीम इंडिया की टेंशन!

Virat Kohli, IPL 2023: टीम इंडिया के किंग कोहली ने जिस अंदाज में आईपीएल 2023 की शुरुआत की थी अब वो अंदाज कहीं खो गया है. शुरुआती मुकाबलो में विराट ने धुंआधार पारी खेली मगर अब उनका बल्ला एक बार फिर खामोश है. जिस अंदजा में वो खेल रहे थे उसे देखकर ऐसा लगा की इस बार फिर से विराट रनों का अंबार लगा देंगे. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनके बल्ले का दम निकल रहा है. क्योंकि पहले धीमी गति से ही सही मगर उनके बल्ले से रन आ रहे थे जिसे लेकर ये भी कहा गया कि विराट कोहली की बल्लेबाजी को कुछ नहीं तो WTC फाइनल की बेहतरीन तैयारी समझ लीजिए. लेकिन अब तो रन आना ही बंद हो गया है जो टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकता है.

राजस्थान के खिलाफ बल्ले से फ्लॉप हुए कोहली

पिछले कुछ मैचों में विराट कोहली के लिए न सिर्फ रन बनाना मुश्किल हुआ है, राजस्थान के खिलाफ उनसे उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन वो 19 गेंदों में वह सिर्फ 18 रन ही बना सके. हालांकि उनके फ्लॉप शो से आरसीबी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ क्योंकि टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें: RCB vs RR: बैंगलोर की धमाकेदार जीत, 172 के जवाब में राजस्थान सिर्फ 59 रनों पर ढेर

कहीं WTC Final से पहले बढ़ न जाए टीम इंडिया की टेंशन!

आईपीएल के तुरंत बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है. अगर भारत को ट्रॉफी पर कब्जा करना है तो विराट का बल्ला चलना बहुत जरूरी है क्योंकि विराट कोहली मध्य क्रम में टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं. IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के परफॉर्मेन्स में विराट कोहली की धीमी बल्लेबाजी और उनके गिरे हुए स्ट्राइक रेट की चर्चा हर कोई कर रहा है. और अब वो बल्ले से एक बार और संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. जो टीम इंडिया के लिए एक बड़ी टेंशन है.

इस सीजन में अभी तक कोहली के बल्ले से 400 से ज्यादा रन निकले हैं लेकिन बीते मैचों में उनकी मात्रा और रफ्तार भी कम हुई है. फैंस और आरसीबी को उम्मीद है की विराट एक बार अपनी पुरानी लय में लौटे क्योंकि टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लंबा सफर तय करना है तो विराट का फॉर्म में लौटना जरूरी है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

3 seconds ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

31 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

31 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

48 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

48 minutes ago