विराट कोहली ने बहन संग मनाया रक्षाबंधन
Virat Kohli Rakshabandhan: देशभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया है. आम लोगों से लेकर हमारे चहेते क्रिकेटर्स भी इस त्योहार के जश्न में डूबे नजर आए. इस फेहरिस्त में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी शामिल है. विराट ने अपनी बहन भावना कोहली ढींगरा से राखी बंधवाई, जिसकी एक खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है.
बहन भावना का प्यारा संदेश
भावना कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस खास पल की एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में विराट कोहली की कलाई और उनका जाना-पहचाना टैटू साफ नजर आ रहा है. इस तस्वीर के साथ भावना ने एक बेहद इमोशनल और दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, “इससे फर्क नहीं पड़ता कि जिंदगी हमें कहां ले जाए, मेरी दुआएं हमेशा तुम्हें ढूंढ लेंगी.” भाई-बहन के इस प्यार भरे रिश्ते की यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं.

माना जा रहा है कि विराट ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही राखी बंधवा ली थी, क्योंकि उन्हें हाल ही में रक्षाबंधन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था और उस वक्त भी उनकी कलाई पर राखी बंधी हुई साफ दिखाई दे रही थी.
मैदान पर कब दिखेंगे ‘किंग कोहली’?
अगर विराट के खेल की बात करें तो वह टी20 और टेस्ट फॉर्मेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं और अब सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ही देश के लिए खेलते नजर आते हैं. भारतीय टीम को अगली वनडे सीरीज सितंबर और अक्टूबर के महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है. इस घरेलू सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होगा, जबकि दूसरा मैच 30 सितंबर और तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा.
चूंकि विराट पूरी तरह फिट हैं और जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पिछली वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा था, ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में उनका उतरना लगभग तय माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास, जर्मनी को 3-1 से रौंदा, मिलेंगे 50 लाख रुपये
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


