Bharat Express DD Free Dish

Virat Kohli ने दिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के संकेत, क्या T20 में करेंगे वापसी? जानें IPL 2025 से पहले क्या कहा

Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के संकेत दिए और टी20 में वापसी की संभावना जताई. IPL 2025 से पहले उनके इस बयान ने फैंस को चौंका दिया.

Virat Kohli

विराट कोहली. (फाइल फोटो)

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने अपने ताजा बयान से फैंस को चौंका दिया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के संकेत दिए हैं. साथ ही टी20 क्रिकेट में वापसी की संभावना भी जताई है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विराट कोहली ने कहा, “मैंने अभी तक नहीं सोचा कि संन्यास के बाद क्या करूंगा. हाल ही में मैंने अपनी टीम के साथी से यही सवाल पूछा और मुझे वही जवाब मिला जो मैंने दिया. शायद मैं रिटायरमेंट के बाद ज्यादा ट्रेवल करूंगा.”

टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कह सकते हैं विराट

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर कहा कि यह शायद उनका आखिरी दौरा हो सकता है. उन्होंने कहा, “शायद मैं अब अपने करियर में अगली बार ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाऊंगा. जो कुछ हासिल किया, उससे मैं खुश हूं.”

भारत के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 5 टेस्ट मैचों में सिर्फ 190 रन बनाए थे. हालांकि, पर्थ टेस्ट में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था. अब ऐसा लग रहा है कि वह दोबारा ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.

टी20 से संन्यास पर Virat Kohli का यू-टर्न?

2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है. यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. पहले माना जा रहा था कि विराट इसके लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. लेकिन अब उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान दिया है.

उन्होंने कहा, “अगर भारत 2028 ओलंपिक के फाइनल में पहुंचता है, तो मैं सिर्फ उस मैच के लिए संन्यास से बाहर आने के बारे में सोच सकता हूं. ओलंपिक मेडल जीतना वाकई यादगार लम्हा होगा.”


ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद अब परिवार संग रिलैक्स मूड में Rohit Sharma, इस खूबसूरत लोकेशन पर मना रहे छुट्टियां


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read