खेल

VIDEO, CSK vs GT: फाइनल मैच पर बारिश का साया, खचाखच भरे स्टेडियम में लड़ाई….महिला दर्शक ने मारा पुलिस को थप्पड़!

CSK vs GT, IPL 2023: अहमदाबाद में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस परेशान है और मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का है. जहां सीएसके और गुजरात के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाना है. ये वीडियो हर किसी को हैरान और परेशान कर रहा है. दरअसल, इस वीडियो में एक महिला क्रिकेट फैन एक पुलिस अधिकारी को थपड़ और धक्का मारते हुए दिखाई दे रही है. स्टैंड में बैठे अन्य दर्शक भी इस महिला को देख रहे हैं और पुलिस वाला खामोश नजर आ रहा है.

हालांकि अब तक इसकी वजह सामने नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो ट्रेंड कर रहा है. जो भी ये वीडियो देख रहा है उसके मन में इस महिला को लेकर यही सवाल आ रहा है आखिर इसने ऐसा किया क्यों?

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, ट्विटर यूजर्स ने इस पर कमेंट्स की बाढ़ लगाने में देर नहीं लगाई. बहुत सारे यूजर्स ने दावा किया कि इस स्थिति पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, जबकि कुछ ने सवाल किया कि आखिर ये  मामल क्या है..? जहां हजारों प्रशंसक आईपीएल 2023 के फाइनल के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं एक महिला और एक पुलिस अधिकारी आपस में भिड़ गए. उसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और प्रशंसकों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.  ये वीडियो स्टेडियम के कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है. हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई क्या है इसका पता चलना अभी बाकी है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

1 hour ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

1 hour ago

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…

1 hour ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

2 hours ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

2 hours ago