Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

VIDEO: हार्दिक पंड्या ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, रोहित-विराट सभी हैरान!

रायपुर में खेले जा रहे पहले वनडे में हार्दिक पंड्या का पहला ओवर. और, चौथी गेंद पर लपका हुआ उनका बेजोड़ कैच सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Hardik Pandya

Hardik Pandya

Hardik Pandya IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसर मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की. महद 15 रन देकर पांच विकेट लेकर भारत ने कीवियों पर दबदबा बनाया. मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल और हार्दिक पांड्या कीवी टीम पर कहर बनकर बरसे. इस बीच हार्दिक पंड्या ने एक शानदार कैच भी लपका जिसनें कीवी टीम की कमर तोड़ दी.

हार्दिक पंड्या ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इसकी वजह है उनका बेजोड़ कौच. दरअसल पंड्या ने कीवी सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को गेंदब फेंकी, जिन्होंने गेंद को वापस ड्राइव करने का प्रयास किया लेकिन भारतीय ऑलराउंडर ने शानदार डाइव मारते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका. उनके इस कैच ने सबको हैरान कर दिया.

टीम इंडिया के लिए अहम पंड्या

हार्दिक पंड्या का ये कैच इसलिए भी खास है क्योंकि वो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके लिए इस तरह के कैच लपकना कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन पिछले कुछ साल उनके लिए ज्यादा अच्छे नहीं रहे. जिसका सबसे बड़ा कारण है उनकी फिटनेस जो उन्हें बहुत परेशान कर रही है. मगर इस कैच को देखकर ऐसा लगता है की पंड्या ब एक फिर अपनी पुरानी लय में लौट रहे हैं.

मैच का एक और वीडियो हो रहा है वायरल

न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक फनी वाकया हुआ है.  न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भूल गए कि वह क्या करना चाहते हैं. BCCI ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शर्मा को टॉस जीतने के बाद बताना था की वो क्या फैसला लेंगे लेकिन कप्तान चुप थे. ये वाकया काफी फनी था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैन्स ने तरह-तरह के मीम्स शेयर किए. दरअसल टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा कुछ पल के लिए भूल गए कि उन्हें क्या फैसला करना है. सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को लेकर काफी तरह के मीम्स शेयर किए जा रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital