खेल

VIDEO: गिल की रिकॉर्ड पारी, पंड्या के बोल्ड होने पर विवाद, ईशान का बदला, देखें मैच के बेस्ट 5 मोमेंट्स

IND vs NZ 1st ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) ने रिकॉर्ड 208 रनों की पारी खेली. गिल का ये वनडे में तीसरा और लगातार दूसरा शतक था. गिल के अलावा भारतीय पारी के दूसरे टॉप स्कोरर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रहे जिन्होंने 34 रन बनाए. 350 रन के पहाड़ से लक्ष्य का सामना करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही उसने अपने शुरुआती 131 रन पर खो दिए लेकिन माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर ने 7 वें विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी कर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुँचा दिया था. लेकिन इंडिया आखिरी ओवरों में मैच में वापस आई और न्यूजीलैंड को 337 रनों पर समेटते हुए 12 रनों से जीत हासिल की. इंडिया ने सीरीज में 1-0 की लीड ले ली.

आईए जानते हैं मैच की 5 बड़ी घटनाओं के बारे में…

गिल ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

149 गेंदों पर 208 रनों की पारी खेलने वाले शुभमन गिल ने तीन रिकॉर्ड्स बनाए. वे वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने. सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने. गिल की ये वनडे की 19 वीं पारी थी इस दौरान 1000 रन पूरा करते ही उन्होंने वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान इंजमाम की बराबरी की तो कोहली और धवन को पीछे छोड़ा.

गिल अब इंडिया के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ओवर ऑल रिकॉर्ड्स पाकिस्तान के फखर जमान (18 मैच में 1000 रन) के नाम है.

पंड्या के बोल्ड होने पर विवाद

मैच के दौरान उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई जब 28 रन के स्कोर पर हार्दिक पंड्या को बोल्ड करार दिया गया. रिप्ले में साफ दिखाई दे रहा था कि विकेट विकेटकीपर टॉम लैथम के ग्लब्स से लगकर विकेट की लाईट जली थी बावजूद इसके थर्ड अंपायर ने हार्दिक को आउट करार दिया. टेक्नॉलजी के युग में इस तरह की अंपायरिंग अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए शर्मनाक है.

ईशान ने दुहराया लैथम कांड

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान इंडियन विकेटकीपर ईशान कीशन ने भी वही काम करने की कोशिश की जो टॉम लैथम ने हार्दिक पंड्या के साथ किया था. किशन ने ये काम किसी और के साथ नहीं बल्कि लैथम के खिलाफ उनकी पारी के पहले ही गेंद पर किया. दरअसल, लैथम क्रीज पर उतरे ही थे. कुलदीप यादव की गेंद को उन्होंने लेग की तरफ खेला. इतने में किशन ने अपने ग्लव्स से लैथम की गिल्ली उड़ा दी और आउट की जोरदार अपील की. लेकिन थर्ड अंपायर ने लैथम को नॉट आउट करार दिया.

सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी

पूरे मैच में अगर किसी गेंदबाज ने अपना प्रभाव छोड़ा तो वो थे मोहम्मद सिराज. अपने शानदार फॉर्म को इस मैच में भी बरकरार रखते हुए सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 10 ओवरों में 46 रन देते हुए 4 विकेट लेकर इंडिया की जीत में बड़ी भमिका निभाई.

माइकल ब्रेसवेल का तूफानी शतक बेकार

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंदों पर 140 रन की तूफानी पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर वे एलबीडब्ल्यू आउट हो गए और न्यूजीलैंड 12 रन से मैच हार गई.

ब्रेसवेल ने 7 वें विकेट के लिए मिचेल सैंटनर 57 के साथ 162 रनों की साझेदारी भी की. इस साझेदारी ने इंडिया की सांसे अटका दी थी लेकिन सिराज ने इस जोड़ी को तोड़कर इंडिया की जीत की राह खोली.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम…मचा हाहाकार; क्या खरीदारी का यही है सही वक्त?

कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

21 minutes ago

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

56 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

1 hour ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

2 hours ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

3 hours ago