होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Rohit Sharma-Ishan Kishan/ Twitter (Screengrab)
Rohit Sharma-Ishan Kishan: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा चौथा टेस्ट अब रोहित शर्मा और टीम इंडिया के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. तीसरे टेस्ट में हार के बाद भारत दबाव में आया और ऑस्ट्रेलिया ने इसका सबसे ज्यादा फायदा उठाया. मैच के दूसरे दिन का खेल जा रही है और मेहमान टीम एक बड़े टोटल की ओर तेजी से बढ़ रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोहित शर्मा ईशान किशन पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं! हालांकि उन्होंने किशन को मारा नहीं, ये बस कप्तान ने मजाकिया अंदाज में उन्हें डराने के लिए किया. दरअसल ईशान इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है.
क्या है पूरा मामला?
चौथे टेस्ट के पहले दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दूसरे सेशन के दौरान ईशान किशन अपनी टीम के लिए पानी की बोतल के साथ मैदान पर आए. भारतीय कप्तान ने पानी पिया और उन्होंने ईशान को बोतल लौटा दी. ईशान थोड़े जल्दबाजी में थे और इस जल्दबाजी के कारण उन्होंने बोतल गिरा दी. इसके बाद रोहित ने मजाकिया अंदाज में उन्हें डराया.
ये भी पढ़ें: RCB vs UPW WPL 2023: बेंगलुरु को पहली जीत की तलाश, जानें पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग-11 और ड्रीम-11
ईशान किशन शामिल जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है और उन्हें टीम के लिए वाटर बॉय की भूमिका दी गई है. अहमदाबाद में पहले दिन के खेल के दौरान किशन को खिलाड़ियों के लिए पानी की बोतलें लेकर मैदान पर दौड़ते देखा गया. जल्दबाजी में उन्होंने गलती से एक बोतल ग्राउंड पर गिरा दी. इससे रोहित शर्मा को किशन पर गुस्सा आया और उन्होंने ईशा को थप्पड़ मारने के लिए उठा दिया.
मैच रिपोर्ट
मैच की बात करे तो अब तक ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर पूरी पकड़ बना रखी है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी जारी है और टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. यह मैच टीम इंडिया के लिए जीतना बेहद अहम है. क्योंकि यहां जीतने पर ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की एंट्री पर मुहर लगी. जबकि हार या ड्रॉ होने पर भारत को और इंतजार करना पड़ सकता है.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…