खेल

VIDEO: मस्ती के मूड में Rohit Sharma , पत्नी के साथ लगाए ठुमके, साले की शादी में जमकर नाचे रोहित शर्मा

Rohit Sharma Dance Video: टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पारिवारिक कारण से शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले वनडे में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. रोहित, जो यकीनन पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद के खिलाड़ी हैं, अपने साले कुणाल सजदेह की शादी में शामिल होने के लिए पहले वनडे का हिस्सा नहीं है. हिटमैन अभी शादी के फंक्शन में बिजी है.

इस बीच कुणाल की संगीत सेरेमनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोहित का गजब अंदाज देखने को मिला. पत्नी रितिका सजदेह के साथ उनकी कमाल की बॉन्डिंग भी देखने को मिली. रोहित ने काले रंग के कुर्ते पजामे के साथ गले में लाल चुन्नी डालकर पत्नी रितिका के साथ जमकर ठुमके लगाए.

मस्ती के मूड में हिटमैन, पत्नी के साथ लगाए ठुमके

साले की शादी में स्टेज पर रोहित ने पत्नी रितिका के साथ जमकर डांस किया. रोहित कुणाल की शादी में मजे करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे.

ये भी पढ़ें: Team India: संजू सैमसन को वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था! इस दिग्गज ने उठाए टीम इंडिया पर सवाल

रोहित की जगह पंड्या कर रहे कप्तानी

एक्शन से भरपूर चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे में एक दूसरे को टक्कर देगी. लगभग सात महीने के बाद भारत में खेले जाने वाले विश्व कप के लिहाजा से यह सीरीज काफी अहम है. दोनों टीमें पहले वनडे में अपने नियमित कप्तानों के बिना उतरेंगी. हार्दिक पांड्या भारत का नेतृत्व करेंगे क्योंकि रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारणों से उपलब्ध नहीं हैं जबकि पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

29 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

30 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

38 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

1 hour ago