होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
रोहित शर्मा और मार्क बाउचर
Mark Boucher: आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का जलवा हमेशा ही शानदार देखने को मिलता है. हालांकि पिछले सीजन 15 में वह खिताब को अपने नाम नहीं कर पायी थी. इस बार फैंस को उम्मीद है कि मुंबई की टीम इस बार चैंपियन बन कर निकलेगी. इसी सिलसिले में आईपीएल (IPL) के आगाज से पहले पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज और मुंबई इंडियंस के हेड को मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम यहां सिर्फ नंबर तीन या नंबर चार पर तक के लिए नहीं बल्कि चैंपियन बनने के लिए आई है.
मार्क बाउचर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब देते हुए कहा कि “मुंबई की टीम यहां सिर्फ फ्लेऑफ तक खेलने नहीं आएगी, मैं ट्रॉफी जीतना चाहता हूं. मैं जीतना चाहता हूं. यही वह अवसर है. इसी दृष्टिकोण से मुझे पीछे से सभी द्वारा समर्थन दिया गया है, यह शानदार है.”
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा को लेकर बयान दिया कि उनके साथ काम करना खुशी की बात है. जब मैंने रोहित शर्मा को शुरूआत में देखा था तभी में समझ गया था कि यह आगे चलकर बेहद ही खास खिलाड़ी बनेगा. उन्होंने कहा कि मैं बस उनके लिए एक अच्छा सीजन होने की उम्मीद कर रहा हूं और चुनौती का इंतजार कर रहा हूं.
बता दें इससे पहले मार्क बाउचर इस आईपीएल के सीजन में मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनाया गया है. इससे पहले पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयर्धने मुंबई के हेड कोच थे.
यह भी पढ़ें- IPL 2023: वो टॉप 5 बल्लेबाज जो अपनी टीम के लिए हैं बेहद खास, पलक झपकते ही विरोधी टीमों की उम्मीदों पर फेर देंगे पानी
मार्क बाउचर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज रहे रहैं. उनकी उम्र अभी 46 साल है. उन्होंने संन्यास लेने के बाद काफी समय तक दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच की भूमिका निभाई थी. वह आईपीएल में खेलने के बाद अब इस सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के साथ बतौर हेड कोच साथ हैं. इसके अलावा उन्होंने 147 टेस्ट में 5515 रन, 295 वनडे में 4686 रन और 25 टी20 में 268 जबकि आईपीएल के 31 मैचों में 394 रन बना चुके हैं.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…