Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाने में क्या है रिस्क, इरफान पठान ने बताया

पठान-पांड्या

भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने मौजूदा टीम के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाएं जाने पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा है कि पांड्या को टीम का कप्तान बनाने में रिस्क है.

भारतीय टीम टी20 विश्वकप  में जिस तरह हार कर बाहर हुई उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. हार के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कई अनुभवी खिलाड़ियों के ऊपर बड़े एक्शन की बात सामने आ रही है. बीसीसीआई के सूत्रो से खबरें आई की बोर्ड अगले 24 महीनों के लिए योजना बनाएगा. जिसके तहत भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है.

बताया जा रहा है कि बोर्ड स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या् को टीम का स्थायी कप्तान बनाने पर विचार कर रहा है. लेकिन इस पर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि ऐसा नहीं है कि कप्तान बदलने से परिणाम बदलेगा. उन्होंने कहा कि, बोर्ड और टीम मैनजमेंट को भारतीय टीम में अलग-अलग फार्मेट के लिए सलामी बल्लेबाजों की तरह एक से ज्यादा कप्तान बनाने पर ध्यान देना चाहिए.

हार्दिक को कप्तान बनाने में रिस्क-पांड्या

टीम इंडिया भले ही वर्ल्ड कप ना जीत पाई हो लेकिन हार्दिक पांड्या ने अपने बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया. स्टेज राउंड के बाद फाइनल मुकाबले में भी शानदार हाफसेंचुरी लगाकर पांड्या ने अपने बल्ले का दमखम एक बार फिर दिखाया. भारत भले ही फाइनल नहीं जीत सका लेकिन हार्दिक ने अपनी बल्लेबाजी से टीम के स्कोर को 150 रनों के पार पहुंचाया. हार्दिक के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम का कप्तान बनाने की मांग हो रही है. इस बीच बाएं हाथ के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने हार्दिक को टीम का कप्तान बनाने में सिस्क की बात कही है.

उन्होंने कहा कि,  “मैं यह नहीं कहूंगा कि आप कप्तान बदलते हैं, तो नतीजे भी बदलना शुरु हो जाते हैं. यदि आप इस तरह आगे बढ़े तो परिणाम नहीं बदलेगा. हार्दिक पांड्या के साथ आपको हम सभी को यह समझने की जरूरत है कि वह एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं.”

पठान ने आगे कहा, ” हार्दिक पांड्या को चोट की समस्या भी है. क्या होगा यदि आपका कप्तान जो वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोटिल हो जाए? अगर आपके पास कोई अन्य कप्तान तैयार नहीं है, तो आप मुश्किल में पड़ जाएंगे.उन्होंने कहा कि  मुझे लगता है कि हार्दिक पांड्या एक ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने गुजरात  टाइटंस में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, आईपीएल जीता है, चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती है.”

बता दें पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने गेंदबाजी के साथ-साथ शानार बल्लेबाजी करके टीम को कई बार मैच जीताए हैं. उन्हें बतौर ऑलराउंडर टीम की ओर से खेलने का अच्छा अनुभव है. अपने इसी अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपने पर अपनी राय रखी है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital