Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

T20 World Cup 2024 में रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या में से कौन करेंगे कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर ने बताया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी हो गया है. 2 जून से टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है, इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी.

Rohit Sharma And Hardik Pandya

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी हो गया है. 2 जून से टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है, इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. टीम इंडिया का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ है. सभी टीमों को 5-5 मुकाबले खेलेने हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के लिए अभी तक भारतीय टीम के कप्तान का ऐलान नहीं हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा, इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है. अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या में से किसे कप्तानी मिलनी चाहिए?

टी20 वर्ल्ड कप में किसके हाथ में होगी कमान

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले के बाद से ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं रोहित शर्मा से कप्तानी छिनने की बात भी कही जा रही थी, लेकिन अभी तक रोहित से कप्तानी नहीं ली गई है. ऐसे में अब टी20 वर्लड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी की चर्चा होनी शुरू हो गई है. वहीं अब टीम की कमान रोहित से लेकर पंड्या को सौंपने की चर्चा चल रही है.

ये भी पढ़ें- INS vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की होगी वापसी, एक साल बाद इस फॉर्मेट में खेलेंगे दोनों खिलाड़ी

लंबे समय से चोटिल हैं हार्दिक पंड्या

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या लंबे समय से चोटिल हैं. वह वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे. उसके बाद से उन्हें कोई भी सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं शामिल किया गया. अब 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेले जाने हैं. जिसमें हार्दिक की वापसी मुश्किल लग रही है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी की जिम्मेवारी रोहित शर्मा को ही मिलनी चाहिए.रोहित शर्मा इस समय फिट हैं और वर्ल्ड कप के बाद कई मुकाबले भी खेल चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital