दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
मोहम्मद शमी और हसीन जहां
Mohammed Shami: वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चर्चाओं में बने हुए हैं. हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है. इस बीच उनकी पत्नी हसीन जहां का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने शमी के शानदार फॉर्म और दोनों के बीच विवाद को लेकर कई बातें कहीं. हसीन जहां ने कहा शमी अच्छे खिलाड़ी हैं…काश वो अच्छे इंसान भी होते. उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे अच्छे से जानते हैं उन्हें पता हैं कि शमी ने मेरे साथ गलत किया है.
हसीन जहां ने कहा कि कितना अच्छा होता, अगर मैं मेरी बेटी और वो एक साथ जिंदगी जी रहे होते. यह खुशी की बात है कि हमारा देश वर्ल्ड कप जीते और ट्रॉफी हमारे पास आए.
शमी की पत्नी ने उनके करियर को लेकर कहा कि हमारे संबंध और उनके करियर अलग-अलग देखना चाहिए, क्योंकि ये दोनों अलग हैं. उनके निजी जिंदगी के रिश्ते बिल्कुल अलग है. मेरे साथ उनके संबंध का उनके करियर से कोई लेना देना नहीं है. हसीन जहां ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बारे में नेगेटिव बातें फैलाई जाती हैं. शमी एक आर्थिक रूप से काफी मजबूत व्यक्ति है. उनके पास मुझसे लड़ने के लिए एक पूरी टीम है. जो मेरे खिलाफ उल्टी सीधी बातें लगातार करती रहती है. उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी मुझे लगता है कि काश हम एक साथ रह सकते, लेकिन शमी अपने गंदे दिमाग और लालच की वजह से ऐसी स्थिति में हैं. वह अपनी कई गलत चीजों को पैसे से छिपाने की कोशिश करता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह परेशान नहीं है.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बोलीं प्रियंका- देशभर के लोग महंगाई से बेहाल, कांग्रेस को लगाने पड़े राहत कैंप
हसीन ने कहा कि अब मैंने सब कुछ अपने मालिक और अल्लाह पर छोड़ दिया है. आगे जो होगा वो देखा जाएगा. मझे अमरोह कानूनी वजहों से जाना पड़ता है. यहा अच्छा है कि वा शानदार खेल रहा है और आगे भी पूरी जिंदगी अच्छा खेलता रहेगा. इसके साथ ही उसकी निजी जिंदगी में अच्छा होना बहुत जरुरी है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…