दुनिया

VOGSS: वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट का समापन, विदेश सचिव बोले- यह PM मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास..’ का विस्तार

Voice of Global South Summit : भारत में आज वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ के दूसरे समिट (VOGSS) का वर्चुअल आयोजन हुआ. इस समिट के समापन लीडर्स सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व बिरादरी के हित में कई बातें कहीं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमें एक भविष्य की दिशा में और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना के साथ काम करना चाहिए.”

प्रधानमंत्री मोदी ने समिट में कहा— “हम अपना भविष्य खुद बनाएंगे और अपनी किस्मत खुद तय करेंगे. सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता आज कल्याण की गारंटी है. हमें ग्लोबल साउथ में गरीबी मिटानी है और इसके साथ-साथ अपनी जमीन की भी रक्षा करनी है.”

‘सबके विश्वास के साथ सबका विकास का दृष्टिकोण’

वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ के दूसरे समिट (VOGSS) के उपरांत विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने मीडिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सदस्य देशों के साथ की गई चर्चा के बारे में बताया. विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने शुक्रवार, 17 नवंबर की रात को कहा, “VOGSS के थीम के संदर्भ में- सबके विश्वास के साथ सबका विकास, जो अनिवार्य रूप से भारत के वासुदेव कुटुमकुम के दर्शन को प्रतिध्वनित करता है..यह प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ दृष्टिकोण का विस्तार है.”

यह भी पढ़िए: VOGSS: PM मोदी ने ग्लोबल साउथ समिट में की Israel पर Hamas के आतंकी हमले की निंदा, बोले- जंग में नागरिकों की मौत से हम दुखी

‘दुनिया के नक्शे में ग्लोबल साउथ हमेशा से था’

प्रधानमंत्री मोदी ने आज ग्लोबल साउथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-दक्षिण (DAKSHIN) का भी उद्घाटन किया. वहीं, वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ के दूसरे समिट के दौरान सदस्य देशों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा— “दुनिया के नक्शे में ग्लोबल साउथ हमेशा से था, लेकिन उसे आवाज अब मिल पाई है. ये सब साथ मिलकर काम करने से हो पा रहा है.” मोदी ने कहा— “हम भले ही 100 से ज्यादा देश हैं, लेकिन हमारी प्राथमिकताएं एक जैसी हैं. यही वो समय है जब ग्लोबल साउथ को एकजुट होने की जरूरत है. वैश्विक भलाई के लिए हमको एकजुट होना चाहिए”.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

27 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

28 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

36 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

58 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago