Categories: खेल

माहित संधू ने महिला 50 मीटर राइफल प्रोन में स्वर्ण पदक जीता

माहित संधू ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अभिनव देशवाल ने पांचवें दिन पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया, जिससे भारत ने जर्मनी के हनोवर में आयोजित दूसरी विश्व बधिर शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा. इन पदकों के साथ, भारत ने चैंपियनशिप में अपने पदकों की संख्या 15 – चार स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य – पहुंचा दी है.

बधिर शूटिंग विश्व चैंपियनशिप में माहित का यह दूसरा स्वर्ण और तीसरा पदक था, उन्होंने धनुष श्रीकांत के साथ मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण और 10 मीटर एयर राइफल महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता था.

उन्होंने फाइनल में 247.4 का स्कोर बनाया, जो हंगरी की मीरा बियातोव्स्की से 2.2 अधिक था. क्वालीफिकेशन चरण में 617.8 अंक के साथ शीर्ष पर रहने के बाद उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. दूसरी भारतीय निशानेबाज नताशा जोशी फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं.

अभिनव देशवाल को अंतिम श्रृंखला में यूक्रेन के ऑलेक्ज़ेंडर कोलोडी ने एक अंक से हरा दिया. नौवीं सीरीज के बाद दोनों निशानेबाज 37 के स्कोर पर बराबरी पर थे और 10वीं सीरीज में ऑलेक्ज़ेंडर ने परफेक्ट पांच का स्कोर किया, जबकि अभिनव केवल चार अंक हासिल कर सके और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा. फाइनल में अन्य भारतीय, शुभम वशिष्ठ और चेतन सपकाल क्रमशः पांचवें और सातवें स्थान पर रहे. अभिनव ने इससे पहले चैंपियनशिप में 10 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत, मिश्रित और टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता था.

पांचवें दिन पदक:

50 मीटर राइफल प्रोन
सोना – माहित संधू
25 मीटर पिस्टल पुरुष
रजत – अभिनव देशवाल

ये भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024: भारत की झोली में आया 24वां मेडल, अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को PM मोदी ने दी बधाई

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

8 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

29 minutes ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

33 minutes ago

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…

48 minutes ago

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

54 minutes ago