Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

WPL 2023: RCB की लगातार पांचवीं हार, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराया

DC vs RCB: आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना का बल्ला आज भी खामोश रहा और वह केवल 8 रन बनाकर आउट हो गईं.

wpl 2023

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी (फोटो- @WPLT20)

DCW vs RCBW: डब्ल्यूपीएल 2023 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने थीं. इस मुकाबले में दिल्ली ने बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया. डब्ल्यूपीएल में यह आरसीबी की लगातार 5वीं हार थी और यह टीम अंकतालिका में सबसे नीचे है. आरसीबी को अभी तक एक मैच में भी जीत नसीब नहीं हुई है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन का स्कोर खड़ा किया था.

इसके पहले, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे, लौरा हैरिस और मिन्नू मणि के स्थान पर अरुंधति रेड्डी और एलिसे कैपसे को टीम में जगह मिली थी. दिल्ली ने अपने आखिरी मैच में शानदार जीत दर्ज की थी.

आरसीबी की टीम के लिए एक बार फिर एलिसे पैरी ने शानदार बल्लेबाजी की और 67 रन बनाए. जबकि कप्तान स्मृति मंधाना का बल्ला आज भी खामोश रहा और वह केवल 8 रन बनाकर आउट हो गईं. जबकि हेदर नाइट ने भी केवल 11 रन बनाए. वहीं ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 37 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को 4 विकेट के नुकसान पर 150 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. दिल्ली की तरफ से शिखा पांडे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए.

आरसीबी की एक और हार

वहीं दिल्ली की शुरुआत की खराब रही और मेग लैनिंग (15) और शैफाली (0) जल्द आउट हो गईं. लेकिन एलिस कैपसे (38) और जेमिमाह रोड्रिग्स (32) ने पारी को संभाला. इसके बाद जेस जोनासेन (29) और मरिजान काप्प (32) ने दिल्ली को 6 विकेट से जीत दिला दी.

ये भी पढ़ें: तेरी जीत मेरी जीत: WTC फाइनल में भारत की जगह पक्की करने पर फैंस ने कुछ इस अंदाज में न्यूजीलैंड को कहा- ‘Thank You’

दोनों टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स : मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैपसे, जेमिमाह रोड्रिग्स, मरिजान काप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे और तारा नॉरिस.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, दिशा कासत, मेगन शुट्ट, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह और प्रीति बोस.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital