Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूएई में प्रैक्टिस के दौरान कोहली-आजम ने एक-दूसरे को दी बधाई

यूएई में प्रैक्टिस दौरान कोहली-आजम ने एक-दूसरे को दी बधाई

एशिया कप के 15वें सीजन की शुरुआत 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रही है. जिसके लिए टीम इंडिया यूएई पहुंच चुकी है. भारतीय टीम बुधवार को यूएई पहुंच कर अपनी  प्रैक्टिस भी शुरु कर दी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियों शेयर किया है, जिसमें पूर्व कप्तान विराट कोहल साथी खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट की तैयारी करते हुए नजर आ रहे है. इस वीडियों में कोहली मैदान पर मौजूद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम से हाथ मिलाकर उन्हे बधाई भी दे रहे है.

भारत का पहला मैच रविवार को पाकिस्तान के साथ

एशिया कप का उद्घाटन मैच शनिवार को ग्रुप बी की टीमें श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. इसके अगले दिन यानि 28 अगस्त रविवार को ग्रुप ए की टीम भारत अपने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ महामुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला हर बार की तरह काफी रोचक होने वाला है. इस मैच में भारतीय टीम पिछले साल दुबई में खेले गए टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला लेने के इरादे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी.

यूएई में प्रैक्टिस दौरान कोहली-आजम ने एक-दूसरे को दी बधाई    



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital