Bharat Express DD Free Dish

Jammu Kashmir

JERC ने जम्मू-कश्मीर में बिजली दरों में औसतन 6.83% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जो 1 सितंबर 2026 से लागू होगी. फैसले के बाद BJP, PDP और पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने उमर अब्दुल्ला सरकार पर चुनावी वादे से पलटने का आरोप लगाया है.

कश्मीरी हिंदुओं की घाटी में वापसी के बीच आतंकी संगठनों के नाम से कथित धमकी पत्र सामने आया है. पत्र में जम्मू में रह रहे कुछ कश्मीरी हिंदुओं की पहचान उजागर करने का दावा किया गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं.

जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के बयान पर पाकिस्तान ने अमेरिकी अंतरिम राजदूत नताली बेकर को तलब कर विरोध दर्ज कराया. कश्मीर में बदलते हालात और अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा के संकेतों ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है.

Sergio Gor On Jammu and Kashmir: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने पहले श्रीनगर दौरे पर जम्मू-कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताया है. सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद उन्होंने J&K पर लगाए गए लेवल-4 ट्रैवल एडवाइजरी को डाउनग्रेड करने का संकेत दिया है.

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को अनंतनाग जिले में हेरिटेज और संस्कृति को बचाने से जुड़ी कई पहलों की आधारशिला रखी. उप-राज्यपाल ने समाधि प्रतिष्ठा दिवस, नाग पंचमी महोत्सव और यज्ञ की पूर्णाहुति के मौके पर अनंतनाग में श्री रामकृष्ण महासम्मेलन आश्रम का दौरा किया.

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बिलावर इलाके में 15 अगस्त के अगले दिन पाकिस्तानी चिन्ह वाला संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि यह महज हवा के साथ आया या इसके पीछे कोई साजिश थी.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में जा गिरी. इस भयानक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है.

PAHALGHAM BAISARAN ROAD INAUGURATION: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए स्थानीय विधायक अल्ताफ़ अहमद वानी ने सर्किट रोड से खूबसूरत बैसारन घाटी तक बनी नई सड़क का आधिकारिक उद्घाटन किया है.

Kashmiri Pandit case: सर्वानंद कौल ‘प्रेमी’ और उनके बेटे की 1990 में हुई हत्या के मामले में जम्मू-कश्मीर SIA ने कई स्थानों पर छापेमारी की है. गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद पुराने मामलों की दोबारा जांच तेज हुई है और एजेंसी हत्या से जुड़े सुराग व साक्ष्य जुटा रही है.

केंद्र की उच्चस्तरीय कमेटी जम्मू के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची है, जहां वह स्थानीय लोगों से संवाद करेगी. कमेटी जम्मू क्षेत्र में जनसांख्यिकीय बदलाव, अवैध प्रवास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का जमीनी आकलन कर केंद्र को रिपोर्ट सौंपेगी.