Bharat Express DD Free Dish

Jammu Kashmir

करीब आठ दशक बाद आज मीरपुर और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में एक अलग तरह का संघर्ष दिखाई दे रहा है. पिछले कुछ वर्षों से वहां बिजली के बढ़ते बिल, महंगाई, गेहूं की कीमतों और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं.

अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5 अगस्त 2019 का फैसला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास का ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ. उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है.

Jammu Kashmir Political Changes: 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाए जाने के 7 साल पूरे हो चुके हैं. इन सात वर्षों में घाटी की राजनीति, लद्दाख के विकास, पर्यटन रिकॉर्ड, सुरक्षा व्यवस्था और जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में जमीन-आसमान का अंतर आया है.

अनंतनाग में हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने घाटी में व्यापक आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है. ऑपरेशन के तहत लश्कर से जुड़े दो आतंकियों के पैतृक मकानों को ध्वस्त किया गया और 2,500 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.

Jammu Kashmir Flash Flood: जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी में भारी बारिश से फ्लैश फ्लड और भूस्खलन में 10 लोगों की मौत हुई. SDRF, NDRF और प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हैं.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच देर रात भारी गोलीबारी हुई. भारतीय सेना ने संदिग्ध घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधायकों को खरीद-फरोख्त वाले बयान दिए थे. इस पर भाजपा नेताओं ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने भाजपा को बदनाम करने के लिए ये आरोप लगाए हैं.

PoK Human Rights Violations: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में आम जनता पर ढहाए जा रहे जुल्‍म के विरुद्ध 'जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी' ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर को खुला खत भेजा है. पीओके में सैन्य जुल्म और बेगुनाहों की हत्याएं रोकने की मांग की गई है.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पांचवें दिन भी सुरक्षाबलों का आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है. सैदापोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकी मारा गया और उसके पास से हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ...

Shopian Chanpora Encounter: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के A++ कैटेगरी के मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर गनई को घेर लिया है. जाकिर पहलगाम आतंकी हमले में शामिल था, जिसकी सुरक्षा बलों को लंबे समय से तलाश थी.