Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Meerut News

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को उसके मोबाइल से संदिग्ध WhatsApp चैट मिली हैं. सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी और पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी गैंग से कनेक्शन की आशंका की जांच की जा रही है.

Meerut Murder Case: मेरठ के सिंघावली गांव में युवती से बातचीत की रंजिश में रोहित की हत्या का आरोप है. वारदात के बाद शव गंगनहर में फेंक दिया गया. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी सुजल फरार है. पुलिस और SDRF की टीम शव की तलाश कर रही है.

Meerut Mawana saree showroom fire CCTV minor arrested: मेरठ के मवाना में कृष्णा साड़ी शोरूम के बाहर दुपट्टों में आग लगाने वाले आरोपी नाबालिग को CCTV फुटेज के आधार पर पकड़ा गया. पुलिस ने FIR दर्ज की.

Sanitary Pad Vending Machine: यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने प्रदेश के सभी पुलिस थानों के महिला शौचालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने की मांग की है. उन्होंने DGP को पत्र लिखकर महिला पुलिसकर्मियों और फरियादी महिलाओं की परेशानी दूर करने की अपील की, साथ ही मेरठ की सिवालखास सीट से बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई.

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली चांदी का वर्क बनाने वाली अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है.मकान के नीचे बने गुप्त तहखाने से 6-7 मशीनें, भारी मात्रा में नकली वर्क और कच्चा माल बरामद हुआ है. दो जगह छापेमारी कर नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं.

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक बैंड में था, दक्षिणी एशिया की रैंकिंग में भी 53 पायदान का सुधार कर 201वें स्थान पर पहुंचा.

Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में मौत की सजा के खिलाफ रविता और उसका प्रेमी अमरदीप इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे. शव पर जिंदा सांप छोड़कर की थी अमित की हत्या.

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा राठौर ने मथुरा डीएम को पत्र लिखकर आरोपियों को फांसी देने और खुद जल्लाद बनने की अजीब पेशकश की है.

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो जीवित बच्चों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर नाम काट दिए गए. पीड़ित ने एसडीएम और डीएसओ से शिकायत की है.

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ. पुलिस ने दो कैंटर, सरिया और हथियार बरामद करने का दावा किया है.