Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Meerut News

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू से मिलने की इच्छा जताई है. जेल में बंद मुस्कान और साहिल गुमसुम हैं और उनकी निगरानी बढ़ा दी गई है.

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल दोषी करार. जानिए मृतक सौरभ राजपूत के परिवार ने क्यों की दोषियों के लिए फांसी की मांग.

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. पति सौरभ राजपूत की हत्या में पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया गया है.

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने मंगलवार को कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी स्टांप वेंडर अक्षय गुप्ता की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है. रजिस्ट्री कार्यालय की जांच में 997 बैनामों में 1,577 फर्जी स्टांप के इस्तेमाल का पर्दाफाश हुआ था. पुलिस अब मामले के अन्य नामजद आरोपियों और प्रॉपर्टी डीलरों की संपत्तियों का ब्योरा तैयार कर रही है.

मेरठ में एक युवती ने आगरा में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही पर स्नैपचैट के जरिए दोस्ती कर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और सरकारी पिस्टल दिखाकर धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है.

सहारनपुर के बाद अब मेरठ के एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में लाखों रुपये के जाली नोट मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Meerut Rat In Sweets Counter: मेरठ के पल्लवपुरम स्थित प्रसिद्ध एमवी रेस्टोरेंट में मिठाई के काउंटर के भीतर चूहा घूमते देख ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया.

Meerut News: मेरठ के फलावदा में 65 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर बेटे और पोते पर तेजाब फेंका, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है.

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

मेरठ के हस्तिनापुर में दोस्त की रंजिश के चलते दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे इकलौते बेटे नितिन नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मंत्री दिनेश खटीक परिजनों संग धरने पर बैठे और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.