मोदी कैबिनेट ने पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज 2 को 9,857 करोड़ रुपए के खर्च के साथ दी मंजूरी
मोदी कैबिनेट ने पुणे मेट्रो फेज 2 के तहत लाइन 4 और 4ए को 9,857 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दे दी है. 31.6 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 28 एलिवेटेड स्टेशन होंगे और यह IT हब, कमर्शियल एरिया व रेजिडेंशियल जोन को जोड़ेगा. इससे पुणे में मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगा.
मोदी कैबिनेट ने रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 7,280 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी
मोदी कैबिनेट ने 7,280 करोड़ रुपए की सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी दी है. इसका लक्ष्य भारत में प्रति वर्ष 6,000 मीट्रिक टन REPM उत्पादन क्षमता विकसित करना है/ इससे इलेक्ट्रिक वाहनों और नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता घटेगी.
‘हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ दुनिया का स्वागत करने को तैयार’, कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी पर पीएम मोदी
भारत के अहमदाबाद शहर को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारतवासी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.
भारत को मिली अगले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताई, कहा- ‘यह पीएम मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम’
अमित शाह ने अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने इसे पीएम मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम बताया.
पीएलआई स्कीम ग्लोबल मैन्युफैक्चरर को ‘मेक इन इंडिया’ की ओर कर रही आकर्षित- पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (SAESI) फैसिलिटी के उद्घाटन पर कहा कि भारत निवेश और इनोवेशन के लिए खुला है. यह नई एमआरओ फैसिलिटी भारत को ग्लोबल एविएशन हब के रूप में स्थापित करेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगी.
मोदी सरकार ने महाराष्ट्र-गुजरात में 2,781 करोड़ के मल्टीट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने महाराष्ट्र और गुजरात में 224 किलोमीटर लंबे मल्टीट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट्स को 2,781 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दी.
पीएम मोदी गोवा में 77 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने वाले हैं. 28 नवंबर को गोवा के गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ में 77 फुट ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे.
गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस पर PM मोदी ने जारी किया विशेष सिक्का और डाक टिकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर जी (Guru Teg Bahadur) के 350वें शहादत दिवस समारोह में भाग लिया और स्मारक सिक्का व डाक टिकट जारी किया. अपने संबोधन में उन्होंने मुगल काल में कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचारों, गुरु साहिब के त्याग, वीर साहिबजादों के बलिदान और गुरुओं की परंपरा को आधुनिक भारत से जोड़ने के सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया.
मुगल आक्रांताओं के युग में गुरु तेग बहादुर ने वीरता का आदर्श स्थापित किया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु साहिब का अटूट साहस, सेवा और बलिदान आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है.
पीएम मोदी ने साझा किया राम मंदिर ध्वजारोहण वीडियो, कहा- ‘यह भावविभोर कर देने वाला अनुभव रहा’
अयोध्या में मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा का औपचारिक ध्वजारोहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ.




