Bharat Express DD Free Dish

संसद में आज से ‘बजट संग्राम’: राष्ट्रपति के अभिभाषण से आगाज, इतिहास रचेंगी निर्मला सीतारमण; जानें पूरा शेड्यूल

Budget Session 2026: आज से देश की निगाहें संसद भवन पर टिकी हैं. राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू हो रहा है, लेकिन असली ‘पिक्चर’ 1 फरवरी को रविवार के दिन रिलीज होगी. आइये जानें दो चरणों में चलने वाले इस बजट सत्र का पूरा शेड्यूल क्या है?

Parliament Budget Session 2026

संसद का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र 2026 (Budget Session 2026) आज, 28 जनवरी से शुरू हो रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ ही सत्र का औपचारिक आगाज होगा. यह सत्र मोदी 3.0 सरकार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. एक तरफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां बजट पेश कर इतिहास रचने की तैयारी में हैं, तो दूसरी तरफ विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए कमर कस ली है.

बांग्लादेश और UGC पर हो चर्चा (2026 budget session)

सत्र से एक दिन पहले, 27 जनवरी को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 39 दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. किरेन रिजिजू ने कहा कि यह साल का पहला सत्र है, इसलिए सभी दल सहयोग करें. सरकार नियमों के तहत हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. विपक्ष ने बैठक में साफ कर दिया कि वे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA), मनरेगा फंड और हाल ही में विवादों में आए UGC के नए नियमों पर सदन में चर्चा चाहते हैं.

दो चरणों में होगा बजट सत्र (budget session date 2026)

1 फरवरी को आएगा बजट सत्र के पहले दिन यानी आज आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश किया जाएगा. इसके बाद 1 फरवरी (रविवार) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी. यह उनका लगातार 9वां पूर्ण बजट होगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

  • पहला चरण: 28 जनवरी से 13 फरवरी तक
  • दूसरा चरण: 9 मार्च से 2 अप्रैल तक

ये भी पढ़ें: ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से आपकी जेब पर क्या होगा असर? पीएम मोदी ने किया ऐलान

कुल 39 बैठकें होंगी (union budget 2026 explained)

कुल मिलाकर इस सत्र में 30 बैठकें निर्धारित हैं. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 2 से 4 फरवरी तक चर्चा होगी. इसके साथ ही इस सत्र में हंगामा होने के पूरे आसार है. वहीं सरकार की कोशिश इसके प्रोडक्शन को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाना होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read