Watch LIVE: बिहार में प्रचंड जीत का भाजपा मुख्यालय में जश्न, संबोधन में PM मोदी ने जनता को दिया धन्यवाद
बिहार विधानसभा चुनाव में जीत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में संबोधन देने पहुंचे. यहां बिहार में NDA की जीत का जश्न मन रहा है. NDA को कुल 203 सीटों पर जीत हासिल हुई, जो रिकॉर्ड है.
NDA के काम आई पीएम मोदी-नीतीश कुमार की जोड़ी, महिला शक्ति ने कैसे लिखी जीत की स्क्रिप्ट?
Women Power In Bihar Election: बिहार चुनाव 2025 के रिजल्ट आने से पहले ही इन चुनावों को महिला शक्ति का चुनाव कहा जा रहा था. अब साफ हो गया है कि महिला शक्ति ने NDA पर भरोसा जताते हुए पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी पर भरोसा जताया है.
Bihar Election Results: बिहार में NDA की प्रचंड जीत, दिल्ली में BJP मुख्यालय में मन रहा जश्न, PM मोदी होंगे शामिल
Bihar Election Results 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है. इन नतीजों से एनडीए की सरकार में बरकरार रहना तय है. महागठबंधन के प्रत्याशी हार रहे हैं.
सतपुड़ा पर्वतमाला में देवमोगरा धाम के दर्शन करेंगे पीएम मोदी, जानिए मंदिर का पौराणिक इतिहास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर नर्मदा जिले के देवमोगरा धाम में माता याहा पांडोरी के दर्शन करेंगे. सतपुड़ा पर्वतमाला में स्थित यह पौराणिक धाम आदिजाति समाज के लोगों की आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है.
TB के विरुद्ध भारत की अभूतपूर्व सफलता, नए मामलों में 21% कमी आई; WHO की रिपोर्ट पर PM मोदी ने खुशी जताई
WHO की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में टीबी के नए मामलों में 21% कमी आई है, ये वैश्विक दर से दोगुना है. पीएम मोदी बोले- हम हेल्दी इंडिया देखने के लिए प्रतिबद्ध हैं! इलाज कवरेज 92% पहुंचा.
Delhi Blast को मोदी सरकार ने माना आतंकी घटना, धमाके में जान गंवाने वाले लोगों को कैबिनेट मीटिंग में दी गई श्रद्धांजलि
लाल किले के पास हुए कार धमाके (Delhi Blast) को मोदी सरकार ने आतंकी वारदात बताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस घटना पर शोक जताया गया और पीड़ितों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया. सरकार ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और जांच एजेंसियों को जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए.
भूटान से लौटते ही PM मोदी सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले, कहा- साजिश के पीछे वालों को बख्शा नहीं जाएगा
PM Modi Visits LNJP Hospital: भूटान से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचकर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में घायलों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने कहा कि इस साजिश के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें न्याय के कठघरे में जरूर लाया जाएगा!
भारत-भूटान संबंधों का ‘स्वर्णिम अध्याय’! पीएम मोदी के भूटान दौरे का दूसरा दिन; चतुर्थ नरेश से करेंगे मुलाकात
PM Modi Bhutan Visit: पीएम मोदी बुधवार को भूटान के चतुर्थ नरेश से मिलेंगे और एक समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद वे नई दिल्ली लौटेंगे. वे द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और पड़ोसी प्रथम नीति के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के उद्देश्य से अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के मुख्य शिखर पर करेंगे ध्वजारोहण, सातों शिखर पहली बार भगवा ध्वज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 161 फीट ऊंचे मुख्य शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. यह ऐतिहासिक क्षण होगा जब ध्वजारोहण कार्यक्रम के अंतर्गत राम मंदिर के सातों शिखर पहली बार भगवा ध्वज से सुशोभित होंगे.
Delhi Car Blast: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की समीक्षा बैठक, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली कार ब्लास्ट के मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्पष्ट किया है कि षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा.







