Bharat Express DD Free Dish

pm modi

संसद का मानसून सत्र विपक्षी हंगामे की भेंट चढ़ गया. स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों के आचरण पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि देश की नज़र संसद पर है और जनप्रतिनिधियों को लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखनी चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. इस दौरान वे दोनों राज्यों में मिलाकर 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

PM Modi 22 अगस्त को बिहार और कोलकाता के दौरे पर रहेंगे. PM Modi कोलकाता को नई रफ्तार देंगे तो वहीं बिहार के गया में 13 हजार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

Tejas Fighter Jets: भारतीय वायुसेना के लिए 62000 करोड़ रुपये की लागत से 97 एलसीए तेजस मार्क 1 ए लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी गई है. यह मंजूरी एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद दी गई.

पीएमओ की ओर से पोस्ट में लिखा गया, "केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बताते हैं कि 5जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और साइबर सिक्योरिटी की नई लहर में भारत अग्रणी भूमिका निभाएगा और मानक स्थापित करेगा."

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की 81वीं जयंती पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

शिवसेना सांसदों ने पीएम मोदी से मुलाकात कर महाराष्ट्र के 12 ऐतिहासिक किलों को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने पर धन्यवाद दिया. रायगढ़, शिवनेरी, सिंधुदुर्ग समेत छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित किलों को मिला विश्व धरोहर का दर्जा...

प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के विकास में महाराजा के अद्वितीय प्रयासों को सदैव याद रखा जाएगा. महाराजा का जनसेवा के प्रति जुनून, गरीबों को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक विकास के प्रति उनका समर्पण सभी को प्रेरित करता रहेगा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ओडिशा में 6-लेन की एक्सेस-कंट्रोल्ड कैपिटल रीजन रिंग रोड (भुवनेश्वर बाईपास - 110.875 किमी) के निर्माण को मंजूरी दी है.

PM Modi: यह नया छह लेन का पुल पुराने दो लेन के रेल-कम-रोड पुल ‘राजेंद्र सेतु’ के समानांतर बनाया गया है. लगभग सात दशक पुराना राजेंद्र सेतु वर्तमान में मरम्मताधीन है.