Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

pm modi

पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख और कुख्यात आतंकी रऊफ असगर की मौत की पुष्टि हो गई है. सूत्रों के अनुसार, रऊफ असगर को हाल ही में भारतीय एयरस्ट्राइक में मार गिराया गया.

सभी सचिवों को अपने-अपने मंत्रालय के संचालन की व्यापक समीक्षा करने और आवश्यक प्रणालियों के कामकाज को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें तत्परता, आपातकालीन प्रतिक्रिया और आंतरिक संचार प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया गया है.

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के मधुसूदन राव की पत्नी कमाक्क्षी प्रसन्ना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि मोदी ने हमारा बदला ले लिया.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि सर्वदलीय बैठक 8 मई को सुबह 11 बजे संसद परिसर के संसद पुस्तकालय भवन में समिति कक्ष: जी-074 में होगी.

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और POK में आतंकियों के नौ ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने यूरोप दौरा रद्द किया. 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए हमलों में 70 से अधिक आतंकी मारे गए.

Mallakhamb: मध्य प्रदेश की मल्लखंब टीमों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में स्वर्ण पदक जीता. पीएम मोदी की प्रेरणा से प्रेरित होकर टीम ने महाराष्ट्र को पछाड़ा. नीरज कच्छवा ने कहा, खेल को नया मंच मिला.

PM Modi Space Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GLEX 2025 में वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि वैश्विक सहयोग और सामूहिक विकास का प्रतीक है.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा होगी.

मंगलवार देर रात भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक में मुरीदके में मरकज तैयबा पर हुए हमले में लश्कर-ए-तैयबा के एचवीटी (हाई वैल्यू टेररिस्ट) अब्दुल मलिक और मुदस्सिर मारे गए. साथ ही लश्कर के दो और आतंकी वकास और हसन भी ढेर हुआ हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद, एनएसए अजीत डोभाल, केसी ने कई देशों के एनएसए से बात की, जिनमें यूएस एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो, यूके एनएसए जोनाथन पॉवेल, सऊदी एनएसए मुसैद अल ऐबन शामिल हैं.