Urdu Conclave 2026

pm modi

डॉ. शर्मा ने कहा कि अटल जी की स्मृतियां राष्ट्र की धरोहर हैं. अटल जी के सपनों को आज पीएम मोदी ने धरातल पर उतार दिया है. गरीबों को घर से लेकर उनके घर में नल से जल तक का सपना अटल जी ने देखा था.

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संभल में सर्वे के बाद उपजे सवालों और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अतीत में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म पर हमले होते रहे हैं और अब भी कई तरह से हमें निशाना बनाया जा रहा है.

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के मौके पर प्रधानमंत्री ने राज्य को कई अन्य सौगातें भी दीं.

इससे पहले कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का महत्व प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं का केंद्र है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाषा एक समय हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए शिक्षा में एक महत्वपूर्ण बाधा थी. हालांकि हमने इस अंतर को पाटने के लिए अपनी नीतियों में क्रांति ला दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत की अपनी दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा समाप्त की, जिसे कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह ने हवाई अड्डे पर विशेष सम्मान के साथ विदाई दी. इस यात्रा ने भारत और कुवैत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया है.

'ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर' कुवैत का सबसे बड़ा सम्मान है, प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान मिलना हमारे देश के लिए गर्व की बात है. यह भारत की वैश्विक कूटनीति और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को दर्शाता है.

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 'Hala Modi' सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत भी की.

पुतिन ने BRICS की भूमिका पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान का जिक्र किया. पीएम मोदी के साथ अपने मजबूत संबंधों का जिक्र किया.

पीएम मोदी ने अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों के नामकरण का उल्‍लेख करते हुए कहा कि जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, वे ही विकास और राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़ते हैं. द्वीपों का नाम अपने नायकों के नाम पर रखना जरूरी था.