Bharat Express DD Free Dish

uttar pradesh news

Extortion Case in UP: हापुड़ का दरोगा नितिन वर्मा हनीट्रैप गैंग चला रहा था. अमरोहा में प्रॉपर्टी डीलर से सवा लाख वसूले. 4 गिरफ्तार, दरोगा फरार. पहले भी सस्पेंड हो चुका.

PM Modi Lucknow Program: लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनकर तैयार हो गया है. अब शहर और प्रदेश के लिए 25 दिसंबर खास होने वाला है. क्योंकि, पीएम मोदी इस दिन इसका भव्य लोकार्पण करने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलना तय हो गया है। शनिवार को लखनऊ स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान पंकज चौधरी के नामांकन के अलावा कोई अन्य पर्चा दाखिल नहीं हुआ। इसके बाद यह लगभग साफ हो गया है कि पंकज चौधरी ही यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे। इस फैसले को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भारत एक्सप्रेस से बातचीत में यूपी सरकार के मंत्री दया शंकर सिंह ने पंकज चौधरी को अनुभवी और संगठन को मजबूती देने वाला नेता बताया। अब औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

उत्तर प्रदेश बीजेपी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक बीजेपी कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए यह एकमात्र नामांकन रहा, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना मजबूत हो गई है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा रविवार को की जाएगी। भारत एक्सप्रेस के संवाददाता रवि कुमार ने मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर माहौल और प्रतिक्रियाएं जानी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति को तेज कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में यूपी इकाई संगठन और चुनावी तैयारियों पर जोर दे रही है। 2026 के पंचायत चुनाव को मजबूत आधार बनाने के लिए कांग्रेस अकेले लड़ेगी और इसके बाद 2027 में विधानसभा चुनाव में उसी आधार पर उम्मीदवार तय करेगी। पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ इंडिया अलायंस में चुनाव लड़ेगी और सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है। प्रियंका गांधी की निर्णायक भूमिका गठबंधन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने में अहम साबित होगी।

उत्तर प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद पार्टी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। 13 दिसंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी, जबकि 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इस चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े लखनऊ पहुंचेंगे। प्रदेश के करीब 400 प्रांतीय परिषद सदस्य मतदान करेंगे। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ऐसा चेहरा चुन सकती है, जो संगठन और सरकार के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर सके।

Shri Kalki Dham Temple Construction: आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. उन्होंने हाल ही में हुई कल्कि कथा और कल्कि पटका जैसे मुद्दों पर भी बात की. वे कल्कि धाम के पीठाधीश्वर हैं.

UP Police ने मथुरा के गोवर्धन में 'मिनी जामताड़ा' कहे जाने वाले इलाके में अपराधियों की धरपकड़ के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. 300 जवानों ने चार गांव घेरे, 42 संदिग्ध पकड़े. भारी मात्रा में उनसे आधार कार्ड और मोबाइल जब्त किए गए.

देशभर में चल रहे SIR अभियान के बीच लखनऊ पुलिस ने संभावित घुसपैठियों की तलाश को तेज कर दिया है। शहर के कई इलाकों, खासकर सुनसान और बाहरी बस्तियों में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों के पहचान से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी है। लखनऊ पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियातन की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

उत्तर प्रदेश में सर्दी अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। खासकर तराई क्षेत्रों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे लोगों को अपने दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है तथा ठंड का असर और बढ़ेगा। कोहरे की तीव्रता भी बढ़ने की संभावना जताई गई है। लखनऊ से भारत एक्सप्रेस संवाददाता रवि कुमार ने स्थानीय हालात और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ग्राउंड रिपोर्ट भेजी है।