UP News: अलीगढ़ में कैंटर से टकराई पुलिस की गाड़ी, एक सब इंस्पेक्टर समेत चार की मौत
डीएसपी संजीव कुमार तोमर ने बताया कि पुलिस की गाड़ी चिकावती मोड़ से बुलंदशहर जनपद की ओर जा रही थी, जिसमें गुलशनवर नाम के अभियुक्त को लेकर पुलिस जा रही थी. इसी दौरान गाड़ी की कैंटर से टक्कर हो गई.
मऊ में दिव्यांग से मारपीट का मामला पहुंचा दिल्ली, एम्स दिव्यांग फेडरेशन अध्यक्ष संत देव चौहान ने वीडियो कॉल कर थाना अधिकारी से कार्रवाई की मांग की
दिल्ली एम्स दिव्यांग फेडरेशन के अध्यक्ष संत देव चौहान ने पीड़ित के लिए आवाज उठाई है. फेडरेशन अध्यक्ष संत देव चौहान ने थाना घोसी में मारपीट करने वाले आरोपी लेखपाल संतोष चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.
युवा मुख्यमंत्री हैं योगी, इनके शासन में यूपी का विकास शोध का विषय: जगदीप धनखड़
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्हें ‘युवा और साहसी नेता’ बताया. आनंदीबेन पटेल की आत्मकथा के विमोचन पर उन्होंने यूपी के विकास, कानून-व्यवस्था व बुनियादी ढांचे में सुधार की सराहना की.
भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेस वे को अंतिम रूप देने में लगा अदाणी समूह… रविवार को सीएम योगी कार्य का लेंगे जायजा
अदाणी समूह बदायूं से हरदोई तक 151.7 किमी, हरदोई से उन्नाव तक 155.7 किमी और उन्नाव से प्रयागराज तक 157 किमी के तीन समूहों का निर्माण कर रहा है, जिसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है.
UP News: मेरठ में घर पर फिलस्तीन का झंडा लगाने पर एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार… लोगों ने जताई थी आपत्ति
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी कि एक मकान मालिक ने अपने मकान पर फिलिस्तीन का झंडा फहराया गया था जिसको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस तारीख को होगा घोषित, ये रहा चेक करने का डायरेक्ट लिंक
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल की दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा. छात्र रोल नंबर और सिक्योरिटी कोड की मदद से बोर्ड वेबसाइट्स पर परिणाम देख सकेंगे.
Meerut Wall Collapse: मेरठ में तेज आंधी-बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत; 3 लोग घायल
Meerut Wall Collapse: मेरठ के अहमदनगर में तेज आंधी और बारिश के दौरान निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत की दीवार कच्चे मकान पर गिर गई. इस हादसे में मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है.
Aligarh: घर छोड़कर भागे सास-दामाद अब नेपाल बॉर्डर से बरामद, महिला ने पति पर लगाए हिंसा के आरोप
Uttar Pradesh News: अलीगढ़ में लापता सास-दामाद को नेपाल बॉर्डर से पुलिस ने किया बरामद, महिला ने पति पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए, मडराक नहीं दादों थाने से मांगी सुरक्षा.
ताजमहल में घुस कर शाहजहां और मुमताज की कब्रों पर छिड़का गंगाजल, केस दर्ज…. अब खोज रही पुलिस
करणी सेना का कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने एक ताजमहल में घुस कर मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज महल की कब्रों पर गंगाजल छिड़क दिया.
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया माफ, बसपा में फिर मिलेगा मौका
मायावती ने एक्स पर लिखा, "आकाश आनंद द्वारा एक्स पर आज अपने चार पोस्ट में सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने और सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में भविष्य में नहीं आकर बसपा और आंदोलन के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का निर्णय किया गया है."







