Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

uttar pradesh news

Meerut Wall Collapse: मेरठ के अहमदनगर में तेज आंधी और बारिश के दौरान निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत की दीवार कच्चे मकान पर गिर गई. इस हादसे में मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है.

Uttar Pradesh News: अलीगढ़ में लापता सास-दामाद को नेपाल बॉर्डर से पुलिस ने किया बरामद, महिला ने पति पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए, मडराक नहीं दादों थाने से मांगी सुरक्षा.

करणी सेना का कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने एक ताजमहल में घुस कर मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज महल की कब्रों पर गंगाजल छिड़क दिया.

मायावती ने एक्स पर लिखा, "आकाश आनंद द्वारा एक्स पर आज अपने चार पोस्ट में सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने और सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में भविष्य में नहीं आकर बसपा और आंदोलन के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का निर्णय किया गया है."

बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने उनसे माफी मांग ली है. इसके साथ ही उन्होंने बसपा में काम करने की इच्छा भी जाहिर की है.

Uttar pradesh news: कानपुर के कल्याणपुर थाने में 'समाधान दिवस' के दौरान अनोखा मामला सामने आया. दो महिलाओं के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया कि बकरी का बच्चा मेमना किसका है.

हापुड़ में बसपा सुप्रीमो मायावती की भतीजी एलिस ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. आरोप है कि उसे मारपीट और धमकियां दी गईं.

पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

मंगलवार को आशियाना स्थित विधायक आवास पर भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तनों पर गोष्ठी, 'सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों का भव्य सम्मेलन' आयोजित किया गया. सममेलन में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे.

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा मामले में SIT सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से आज पूछताछ करेंगी.