मेरठ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, दूसरे को भागते समय आई चोट
Meerut police encounter: मेरठ के किठौर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट की वारदातों में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार किए गए. एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को भागते समय चोट आई. दोनों के पास से हथियार, लूटी गई बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद हुई.
सुखी शिक्षक, तनाव मुक्त छात्र और नकल विहीन परीक्षा; डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कैसे हुआ एजुकेशन माफियाओं का अंत
राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने गाजियाबाद में शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के समर्थन में विशाल सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए 'सुखी मन शिक्षक, तनाव मुक्त विद्यार्थी' का यूपी मॉडल पेश किया.
‘BJP का कार्यकर्ता 24 कैरेट खरा सोना’, डॉ दिनेश शर्मा ने सुनाई कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की कहानी
उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने गाजियाबाद के खोड़ा में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पखवाड़े में विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण को 'खरा सोना' बताया और मोदी-योगी के सुशासन की जमकर तारीफ की.
यूपी-एमपी की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने 7145 करोड़ के कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को दी मंजूरी; क्या है पूरा प्रोजेक्ट
पीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 117.7 किमी लंबे कानपुर-कबरई एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी दे दी है. जानिए 7145 करोड़ रुपये के इस 'पीएम गतिशक्ति' प्रोजेक्ट से कैसे बदल जाएगी बुंदेलखंड और कानपुर की तकदीर?
खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 8 तमंचे बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Amroha illegal arms factory busted: अमरोहा के रजबपुर थाना पुलिस ने गांव कालाखेड़ा के पास अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मौके से 8 तैयार तमंचे, अधबने हथियार और हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ, जबकि एक आरोपी फरार है.
चोरी से पहले देखते थे रील; मेरठ में पति-पत्नी समेत तीन शातिर चोरों का भांडाफोड़, हुए गिरफ्तार
मेरठ की नौचंदी पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह सोशल मीडिया पर लोगों की रील और पोस्ट देखकर बंद घरों को निशाना बनाता था.
बहराइच में खाकी का ‘डबल धमाका’! एक ही रात में असलम और मुल्कराज का क्यों किया हाफ-एनकाउंटर?
उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस और SOG टीम ने एक ही रात में दो खूंखार अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया है. 50-50 हजार के इनामी असलम और मुल्कराज को गोली लगने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
60 साल के हवसी अबरार मासूम को बनाया शिकार, बदायूं पुलिस की गोलियों ने किया हिसाब
Budaun Police Encounter: उत्तर प्रदेश के बदायूं में 4 साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 60 वर्षीय आरोपी अबरार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है. एसओजी और अलापुर पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है.
‘जलेबी’ की तरह क्यों घूमा अखिलेश का ड्रीम प्रोजेक्ट? ओपी राजभर ने सैफई को बताया पापों का डोजियर
OP Rajbhar Statement on SP: यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि निजी फायदे के लिए एक्सप्रेसवे को 270 से 300 किमी तक घुमाया गया और वे इसका डोजियर लेकर बैठे हैं.
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे टोल एग्रीमेंट में बड़ा खुलासा: ₹100 के स्टांप पर 333 करोड़ का अनुबंध, 13 करोड़ की स्टांप चोरी का आरोप
Bundelkhand Expressway Toll Scam: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल संचालन एग्रीमेंट में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जहां 333 करोड़ रुपये के अनुबंध को महज ₹100 के स्टांप पर तैयार किया गया. स्टांप एवं निबंधन विभाग की जांच में 13.34 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी का खुलासा हुआ है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है.





