सीमा समृद्धि कुशवाहा बनीं बीजेपी ओबीसी मोर्चा की स्पेशल इनवाइटी मेंबर, पीएम मोदी का किया धन्यवाद
इटावा की रहने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा को बीजेपी राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की स्पेशल इनवाइटी मेंबर बनाया गया है. इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन, सीएम योगी और अमर पाल मौर्य का आभार जताया.







