Bharat Express DD Free Dish

ahmedabad news

सबसे ज़रूरी हिस्सा होता है क्रैश सेफ मेमोरी यूनिट (CSMU), जिसमें अहम फ्लाइट डेटा होता है. अगर ज़रूरत हो, तो विशेषज्ञ डेटा चिप्स को “गोल्डन चैसिस” नाम के एक खास डिवाइस में शिफ्ट करते हैं, जो डेटा को सुरक्षित रखने और डाउनलोड करने के लिए बनाया जाता है.

भारत की सीनियर टीम और भारत ए के बीच खेले गए इंट्रा-स्क्वाड गेम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने गुरुवार को अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टियां पहनी.

लंदन में रहने वाले शैलेशभाई परमार और उनकी पत्नी नेहलबेन परमार की अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मौत हो गई. कुछ समय पहले उनके बेटे हित की भी एक अलग विमान दुर्घटना में जान चली गई थी.

अर्जुन पटोलिया की पत्नी भारतीबेन का लंदन में सात दिन पहले ही निधन हो गया था. उनकी अंतिम इच्छा व्यक्त की थी कि उनकी अस्थियां भारत में उनके गृह राज्य में वापस ले जाई जाए. पत्नी की यह इच्छा अर्जुन को भारत ले आया था.

Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे (plane crash) ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है.

दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 के रूप में संचालित हो रहा था. उड़ान के ठीक 5 मिनट के अंदर 1.43 बजे तक प्लेन क्रैश हो गया. इसके बाद करीबन 2 बजे के करीब  अधिकारिक रूप से खबर आई की प्लेन क्रैश हो गया है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने दुर्घटना में इकलौता बचे यात्री से मुलाकात भी की. दुर्घटनाग्रस्त हुए लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान में सवार एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया. विश्वकुमार रमेश बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की 'ए11' सीट पर थे. विश्वकुमार अपने भाई के साथ लंदन जा रहे थे.

सोशल माडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आकाश वत्स नाम के एक यूजर ने पोस्ट शेयर किया है. आकाश ने पोस्ट में लिखा कि मैं अहमदाबाद से उड़ान भरने से 2 घंटे पहले उसी विमान (Boeing 787-8) में था. मैं दिल्ली-अहमदाबाद से आया था.

टाटा ग्रुप ने कहा, "एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं. इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं."

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में 242 मौतों के बाद DGCA जांच, बोइंग इंजन विवाद और गो फर्स्ट, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो व विस्तारा पर अब तक हुई सख्त कार्रवाईयों का पूरा विवरण...