NDMC का हरित प्रयास ‘विकसित भारत@2047’ की ओर, कुलजीत सिंह चहल ने मिस्ट स्प्रेयर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का किया ऐलान
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने ‘विकसित भारत@2047’ विजन के तहत शांति पथ और अफ्रीका एवेन्यू में मिस्ट स्प्रेयर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की शुरुआत की है, जिससे वायु प्रदूषण में कमी, जल संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा मिलेगा.







