Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Amit Shah

अपने संदेश में शाह ने कहा, "जय जगन्नाथ! श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यह यात्रा हमें यह सिखाती है कि भक्ति, संस्कृति और विरासत को सहेजते हुए आगे बढ़ना ही हमारे अस्तित्व का मूल है.

HM Amit Shah on Hindi language: अमित शाह ने हिंदी समेत स्‍थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने का आह्वान किया. उन्‍होंने कहा- हिंदी सभी भाषाओं की सखी है. सरकारी कामकाज और उच्च शिक्षा में स्थानीय भाषाओं का इस्तेमाल बढ़ेगा.

भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा, जब वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Axiom Mission 4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए. 41 वर्षों बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री फिर से अंतरिक्ष में पहुंचा है.

काशी में आज गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के सीएम अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सेंट्रल जोनल काउंसिल की 25वीं मीटिंग में शामिल होने वाराणसी आ रहे हैं. मीटिंग में UP, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के CM भी शामिल होंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैंने छत्तीसगढ़ में ही कहा था कि 31 मार्च 2026 को यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा और मैं आज फिर से दोहराना चाहूंगा कि जिस तरह से सुरक्षा बलों ने पराक्रम दिखाया है, हम इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे.

गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे माओवादी विरोधी रणनीति की समीक्षा करेंगे और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे.

Delhi News: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारी क्षेत्र में बदलाव की दिशा में बड़े फैसलों की घोषणा की. सहकारी बीमा कंपनी की स्थापना, दो लाख नई PACS, और त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के निर्माण से इस क्षेत्र को मिलेगी नई गति.

Yoga Day 2025:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर प्रधानमंत्री मोदी विशाखापट्टनम, गृहमंत्री शाह अहमदाबाद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उधमपुर में योग करेंगे, अन्य मंत्री भी विभिन्न स्थानों पर जाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने हिमाचल प्रदेश को 2023 की बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के बाद की स्थिति से उबरने और पुनर्निर्माण योजना के लिए केंद्रीय सहायता के रूप में 2006.40 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है.