Bharat Express DD Free Dish

AMU

सुप्रीम कोर्ट ने शरजील इमाम की ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई करते हुए पूछा कि क्या एक ही भाषण के लिए विभिन्न राज्यों में मुकदमा चलाया जा सकता है. कोर्ट ने 2 सप्ताह बाद अगली सुनवाई तय की है.

प्रोफेसर मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने आज पांच वर्ष की अवधि के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलसचिव का पदभार ग्रहण किया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों छात्र आपस में किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे. मामला इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने फायरिंग कर दी. गोली सीधे मोहम्मद कैफ को लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद वहां मौजूद साथी छात्रों ने तुरंत पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को मामले की सूचना दी.

'बीफ बिरयानी' वाले नोटिस को लेकर विश्वविद्यालय में हंगामा मचने के बाद AMU प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इसमें "टाइपिंग की गलती" है. साथ ही आश्वासन दिया कि जिम्मेदार लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

AMU छात्र नेता सलमान गौरी ने कहा, जिन बच्चों का सस्पेंशन किया है उन्हें बहाल किया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई को आगे बढ़ाया जा सके. ये छात्र आपको अपने वालिद की तरह मानते हैं.

जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने कहा, यह हजारों ऐसे संस्थानों के अल्पसंख्यक चरित्र को संरक्षित करने के लिए बाध्य है, जिन्हें कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता था.

सुप्रीम कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा बकरार रखा है. सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की बेंच ने 4-3 के बहुमत से यह फैसला सुनाया है.

BJP MLC डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने इस पर आपत्ति जताते हुए उचित कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र भी लिखा है.

AMU First Women Vice Chancellor: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना दिसंबर 1920 में हुई थी. तब बेगम सुल्तान इसकी चांसलर बनी थीं. जबकि वाइस चांसलर महमूदाबाद के राजा मोहम्मद अली मोहम्मद खान को बनाया गया था.

ऑल इंडिया पसमांदा महाज़ के अध्यक्ष शारिक अदीब ने इन सभी प्रक्रियाओं को असत्य, अवैध, असंविधानिक और अहंकारी बता कर सवालिया निशान के घेरे में डाल दिया है।