इंसान या कोई दैवीय शक्ति! आखिर क्या है समस्तीपुर के काली मंदिर की कहानी, जो एक रात में ही हो गई तैयार?
बिहार के समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे स्थित मां काली का मंदिर अपने रहस्यमयी इतिहास के लिए प्रसिद्ध है. स्थानीय मान्यता के अनुसार, अंग्रेजी शासनकाल के दौरान एक अघोरी बाबा ने अपनी साधना के बल पर सिर्फ एक रात में इस मंदिर का निर्माण किया था और फिर गायब हो गए थे.





