अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी अशोक पाल को पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
पटियाला हाउस कोर्ट ने रिलायंस पावर के CFO अशोक पाल को 29 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने उनके खिलाफ 68 करोड़ की कथित फर्जी बैंक गारंटी और फर्जी ट्रांसपोर्ट बिलों के आरोपों की जांच की.
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी अशोक पाल को कोर्ट ने दो दिन की ED रिमांड पर भेजा
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी अशोक पाल को राऊज एवेन्यु कोर्ट के डियूटी मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया, जहां कोर्ट ने दो दिन के लिए ईडी रिमांड पर भेज दिया है.





