रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले 5 सालों में असम में 50,000 करोड़ का निवेश करेगा, Advantage Assam 2.0 में मुकेश अंबानी ने की घोषणा
मुकेश अंबानी ने कहा कि आने वाले वर्षों में रिलायंस असम में अपने निवेश को चौगुना से अधिक बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपये से अधिक कर देगा. उन्होंने 2018 शिखर सम्मेलन में कंपनी की 5,000 करोड़ रुपये की पिछली प्रतिबद्धता को याद किया और बताया कि रिलायंस ने तब से राज्य में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है.





