अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ग्वादर बंदरगाह के लिए जाना जाता है. इसके बावजूद यहां के लोग दशकों से राजनीतिक अधिकारों, आर्थिक हिस्सेदारी और अपनी अलग पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं. आखिर बलोचिस्तान में असंतोष की जड़ें कितनी गहरी हैं और क्यों यह इलाका पाकिस्तान के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है?







