जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा लोगों के दिलों पर राज किया. वे वेद-पुराणों के विद्वान, शिक्षा के समर्थक और काशी की धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं के सच्चे संरक्षक थे.







